मिस्र में कोरोना के दो रिकॉर्ड- मरीजों की संख्‍या में वृद्धि के साथ बड़ी तादाद में ठीक हुए मरीज

मिस्र में एक दिन में कोरोना सक्रमण के रिकॉर्ड मरीज दर्ज हुए हैं। देश में 24 घंटों में 510 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 18 May 2020 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 18 May 2020 08:45 AM (IST)
मिस्र में कोरोना के दो रिकॉर्ड- मरीजों की संख्‍या में वृद्धि के साथ बड़ी तादाद में ठीक हुए मरीज
मिस्र में कोरोना के दो रिकॉर्ड- मरीजों की संख्‍या में वृद्धि के साथ बड़ी तादाद में ठीक हुए मरीज

काहिरा, एजेंसी। मध्‍य एशियाई देश मिस्र ने कोरोना वायरस को लेकर एक ही दिन में दो रिकॉर्ड दिर्ज किए हैं। मिस्र में एक दिन में कोरोना सक्रमण के रिकॉर्ड मरीज दर्ज हुए हैं। देश में 24 घंटों  में 510 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही मिस्र में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 12,229 पहुंच गई है। मिस्र में 24 घंटों में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या 18 पहुंच गई है। देश में कोरोना महामारी से मरने वालों की आंकड़ा 630 के पार हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने रविवार को अपने एक बयान में कहा कि संक्रमण मरीजों के साथ यह खबर राहत भरी हो सकती है कि एक दिन में सर्वाधिक मरीज ठीक होकर अपने घर गए। 24 घंटें में 222 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 

मिस्र में देशव्यापी कर्फ्यू 

मेगाहेद ने देश में कोरोना संक्रमितों मामले का पता लगाने और आवश्यक चिकित्सा देखभाल के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिस्र के घनिष्ठ सहयोग और समन्वय को रेखांकित किया। मौजूदा समय में मिस्र ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक का देशव्यापी कर्फ्यू लगा रखा है। ईद अल-फितर के दौरान नागरिकों से शारीरिक दूरी के नियमों के पालन का अनुरोध किया गया है। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैदौली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि इस्‍लामी दावत के दौरान सभी मॉल, दुकानें, रेस्‍तरां,सार्व‍जनिक पार्क एवं समुद्र तट बंद रहेंगे। इसके साथ देश में परिवहन के सभी सार्वजनिक साधन बंद रहेंगे।

कैबिनेट लेगी प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय 

प्रधानमंत्री ने कहा कि 30 मई के बाद कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इसकी अवधि को घटाया जाएगा। इस दौरान 30 मई से कर्फ्यू 13 घंटे के बजाए 10 घंटे का होगा। यह रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा। उन्‍होंने कहा कि इसके बाद दो सप्‍ताह बाद प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय कैबिनेट लेगी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई की मध्‍य जून तक चरणबद्ध ढंग से ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों को पुन: शुरू किया जा सकेगा।     

chat bot
आपका साथी