इराक में अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 16 की मौत

इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के एक कस्बे के तीन घरों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 16 लोग मारे गए और चार घायल हो गए।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 02 May 2018 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 02 May 2018 05:54 PM (IST)
इराक में अज्ञात बंदूकधारियों  का हमला, 16 की मौत
इराक में अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 16 की मौत
style="text-align: justify;">बगदाद, एजेंसी। इराक के सलाहुद्दीन प्रांत के एक कस्बे के तीन घरों पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 16 लोग मारे गए और चार अन्य लोग घायल हो गए। सलाहुद्दीन की प्रांतीय पुलिस के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अल-जुबौरी ने बताया कि यह हमला मंगलवार की शाम को हुआ।

मशीन गनों से लैस बंदूकधारियों ने राजधानी बगदाद से करीब 60 किमी दूर दुजैल कस्बे के दक्षिण में स्थित एक गांव के तीन घरों पर हमला किया था। ये तीनों घर एक जज के बेटे के थे।

सभी पीडि़त तीनों परिवारों के सदस्य हैं और उनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। सुरक्षा बलों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी