विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में समारोह के दौरान 'तालिबान हमले' में 2 नागरिकों की मौत, 30 घायल

By Amit KumarEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:48 PM (IST)

अफगानिस्तान में एक तालिबानी हमले के दौरान दो नागरिकों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

Afghanistan 2 civilian killed 30 injured in Taliban attack
Afghanistan 2 civilian killed 30 injured in Taliban attack

खोस्त,एजेंसियां: अफगानिस्तान में एक तालिबानी हमले के दौरान दो नागरिकों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि, खोस्त प्रांत के याकूबी जिले में राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर एक समारोह के दौरान हुए हमले में 2 लोग मारे गए हैं और अन्य 30 घायल हैं।

टोलो न्यूज ने खोस्त गवर्नर के कार्यालय के हवाले से कहा है की, तालिबान के हमले में दो नागरिक मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। हमले को लेकर तालिबान के तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। गौरतलब है कि, अफगानिस्तान में बीते कुछ हफ्तों में हिंसा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। क्योंकि तालिबान ने नागरिकों और अफगान रक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान द्वारा हमलों में तेजी युद्धग्रस्त देश से विदेशी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर आई है।

पिछले कुछ हफ्तों में, तालिबान ने देश के पूर्वोत्तर प्रांत तखर सहित अफगानिस्तान के कई जिलों पर कब्जा कर लिया है। अफगान विदेश मंत्रालय के अनुसार तालिबान ने 193 जिला केंद्रों और 19 सीमावर्ती जिलों पर कब्जा कर लिया है। जानकारी के मुताबिक तालिबान ने तखर, कुंदुज, बदख्शां, हेरात और फराह प्रांतों समेत देश भर के 10 सीमा पार करने वाले बिंदुओं पर भी नियंत्रण हासिल कर लिया है। जिससे इन क्षेत्रों में सीमा पार से आवाजाही और व्यापार पूरी तरह से बंद हो गया है।

मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 14 अप्रैल से अफगान सुरक्षा बलों के चार हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। वहीं करीब सात हजार घायल हुए हैं और लगभग 1,600 सैनिकों को तालिबान द्वारा अगवा कर लिया गया है। हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित दो हजार से अधिक नागरिक मारे गए, जबकि 2,200 घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।