इस बार ओलंपिक खेलों के दौरान टोक्यो की सड़कों पर दिखेगी मस्जिद ऑन व्हील्स

इस बार टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों के दौरान सड़क पर मस्जिद ऑन व्हील्स दिखाई देगी। इससे नमाज पढ़ने वालों को सहूलियत होगी।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 01:11 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 01:11 PM (IST)
इस बार ओलंपिक खेलों के दौरान टोक्यो की सड़कों पर दिखेगी मस्जिद ऑन व्हील्स
इस बार ओलंपिक खेलों के दौरान टोक्यो की सड़कों पर दिखेगी मस्जिद ऑन व्हील्स

नई दिल्ली। इस साल जुलाई माह टोक्यो में ओलंपिक खेल होने जा रहे हैं। इन खेलों में दुनियाभर के हजारों मुस्लिम खिलाड़ी, अधिकारी और फैन्स पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों, अधिकारियों और फैन्स को अपनी नमाज अता करने में कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए एक चलती फिरती मस्जिद बनाई गई है।

इस बार खेलों के दौरान टोक्यो की सड़कों पर ये मस्जिद ऑन व्हील्स भी चलती हुई दिख जाएगी। इसके अलावा इस बार खेल गांव में प्रार्थना के लिए खास कमरों का भी निर्माण किया जा रहा है। डीडब्ल्यूए की रिपोर्ट के अनुसार जापान की राजधानी में होटलों और सार्वजनिक क्षेत्रों में प्रार्थना स्थलों की कमी है, इसी को देखते हुए इस बार एक ट्रक पर मस्जिद का डिजाइन बनवा दिया गया है। इसमें नमाज पढ़ने के लिए 48 वर्गमीटर की जगह के साथ हर सुविधा मौजूद है।

मस्जिद का यासु प्रोजेक्ट 

यह चलती फिरती मस्जिद यासु प्रोजेक्ट नाम के एक प्रोजेक्ट ने तैयार की है। जिस मस्जिद को एक ट्रक पर तैयार किया गया है। ट्रक को ऐसे तैयार किया गया है कि पार्किंग के बाद वह एक मस्जिद में तब्दील हो जाता है। ट्रक का पिछला हिस्सा कुछ ही सेकंड में खुलकर चौड़ा हो जाता है और ट्रक पर अरबी भाषा में निर्देश लिखे हुए हैं। ट्रक के बाहरी हिस्से में नमाज के पहले वजू करने के लिए नल भी लगाए गए हैं।

टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच ओलंपिक खेल होंगे। संगठन के सीईओ यासुहारु इनौ को उम्मीद है कि खिलाड़ी और समर्थक इस ट्रक का इस्तेमाल करेंगे। वह कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि एथलीट पूरी प्रेरणा के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग लें और दर्शक भी उसी प्रेरणा के साथ खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करें। इसी के लिए इसको तैयार किया गया है। उनका कहना है कि इससे जागरूकता आएगी कि दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग हैं और इससे भेदभाव मुक्त और शांतिपूर्ण ओलंपिक और पैरा ओलंपिक को बढ़ावा मिलेगा।

सभी धर्मों के लिए उचित सुविधाएं मुहैया होंगी 

टोक्यो में आयोजकों का कहना है कि वह सभी धार्मिक समूहों के लिए उचित सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई रास्ते तलाश रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को ईमेल के जरिए बताया कि आयोजन समिति ऐसे धार्मिक या आस्था केंद्रों की सूची तैयार कर रही है, जहां खेल गांव में रहने वाले लोग जरूरत पड़ने पर जा सकते हैं या उनसे संपर्क कर सकते हैं।

जापान में 105 मस्जिदें 

वासेदा यूनिवर्सिटी के मुताबिक साल 2018 के अंत तक जापान में 105 मस्जिदें थीं लेकिन ये मस्जिदें देश में फैला हुईं हैं और अधिकतर छोटी हैं। कई टोक्यो के बाहर मौजूद हैं। ऐसे में उन मुसलमानों के लिए दिक्कत हो सकती है जो दिन में पांच बार नमाज पढ़ते हैं। पिछले 12 साल से जापान में रह रहे इंडोनेशिया के तोपन रिज्की उत्रादेन पहली बार मोबाइल मस्जिद में अपनी बेटी के साथ आए हैं। वह कहते हैं कि जहां आप रहते हैं वहां मस्जिद ढूंढ पाना बहुत मुश्किल काम है। अगर आप शहर में हैं तो कोई समस्या नहीं है लेकिन जब आप शहर से बाहर रोड ट्रिप के लिए जाते हैं तो समस्या हो जाती हैं।  

chat bot
आपका साथी