इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप, हजारों घर तबाह

इंडोनेशिया में गुरुवार रात 4.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 12:41 PM (IST) Updated:Thu, 19 Apr 2018 12:41 PM (IST)
इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप, हजारों घर तबाह
इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप, हजारों घर तबाह
style="text-align: justify;">जकार्ता (रायटर्स)। इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा के बंजरनेगर जिले में गुरुवार रात 4.4 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षा एवं बचाव दल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हादसे में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और 2,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए।

राष्ट्रीय बचाव एजेंसी ने कहा कि इमारतों के गिरने से दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और लोगों को अस्थायी आश्रयों से निकाला गया है। इंडोनेशिया अत्यधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है। यहां वर्ष 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

chat bot
आपका साथी