इंडोनेशिया जेल में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, 6 की मौत

पुलिसकर्मियों और कैदियों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म हो गया है।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 02:02 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 02:02 PM (IST)
इंडोनेशिया जेल में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, 6 की मौत
इंडोनेशिया जेल में पुलिस और आंतकियों के बीच मुठभेड़ खत्म, 6 की मौत

जकार्ता (एपी)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के बाहरी क्षेत्र में स्थित अत्याधिक सुरक्षा वाले जेल में पुलिसकर्मियों और कैदियों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म हो गया है। इंडोनेशिया में कैदियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इस हमले में पांच अधिकारी और एक कैदी की मौत हो गई थी। अधिकारियों का आरोप है कि इस हमले में इस्लामी आतंकियों का हाथ है। यह हमला जकार्ता के दक्षिणी बाहरी इलाके में हुआ, जहां चार दिन पहले पुलिस ने तीन इस्लामी आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की उसी शहर में मुख्यालय और अन्य पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की योजना थी।

पुलिस अधिकारी सैफरुद्दीन ने जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मियों के अल्टीमेटम के बाद गुरुवार को कैदियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने कहा, 'अभियान सुबह सवा सात बजे समाप्त हुआ। 90 प्रतिशत से अधिक आतंकवाद के दोषियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।' उन्होंने कहा कि कैदियों ने अधिकारियों और एक दुकान कक्ष से लगभग 30 बंदूकें और हथियारों को नियंत्रित किया था।

chat bot
आपका साथी