इंडोनेशिया में पुलिस स्टेशन पर कैदियों का हमला, 5 अधिकारियों की मौत

कैदियों ने छह अधिकारियों को बंधक बना लिया था और उनमें से पांच मारे गए।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 09 May 2018 02:46 PM (IST) Updated:Wed, 09 May 2018 02:46 PM (IST)
इंडोनेशिया में पुलिस स्टेशन पर कैदियों का हमला, 5 अधिकारियों की मौत
इंडोनेशिया में पुलिस स्टेशन पर कैदियों का हमला, 5 अधिकारियों की मौत

जाकार्ता (एपी)। इंडोनेशिया की राजधानी के पास एक शहर में कैदियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। हमले में पांच अधिकारी और एक कैदी की मौत हो गई। अधिकारियों का आरोप है कि इस हमले में इस्लामी आतंकियों का हाथ है। यह हमला जकार्ता के दक्षिणी बाहरी इलाके में हुआ, जहां चार दिन पहले पुलिस ने तीन इस्लामी आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों की उसी शहर में मुख्यालय और अन्य पुलिस स्टेशनों पर हमला करने की योजना थी।

इस्लामी स्टेट समूह की अमाक न्यूज़ एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार देर रात जेल में सेनानियों और आतंकवाद विरोधी दल के बीच लड़ाई हुई थी। एक आतंकवाद विरोधी जांचकर्ता ने कहा कि कैदियों ने छह अधिकारियों को बंधक बना लिया था और उनमें से पांच मारे गए। एक अन्य अधिकारी अभी भी बंदी है। जांचकर्ता ने आगे कहा कि इस हमले में चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी