इंडोनेशिया में छह जोड़ों को मिली सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की सजा, जानें पूरा मामला

इंडोनेशिया के बंदा आचेह में शादी से इतर संबंध बनाने पर छह जोड़ों को सार्वजनिक रूप से सजा दी गई है। एक होटल में छापे के दौरान छह जोड़ों को हिरासत में लिया गया।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Mon, 04 Mar 2019 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2019 09:48 PM (IST)
इंडोनेशिया में छह जोड़ों को मिली सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की सजा, जानें पूरा मामला
इंडोनेशिया में छह जोड़ों को मिली सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की सजा, जानें पूरा मामला

बांदा आचेह (इंडोनेिशया), एएफपी। शादी से इतर संबंध बनाने पर इंडोनेशिया में छह जोड़ों को सार्वजनिक रूप से सजा दी गई है। यह मामला है इंडेनेशिया के बांदा आचेह का है। एक होटल में छापे के दौरान छह जोड़ों को हिरासत में लिया गया। छापेमारी के दौरान पकड़े गए छह जोड़ों को सावर्जनिक तौर पर कोड़े से मारा गया है। सजा के बाद दो महिलाएं दर्द के कारण चलने में बिल्‍कुल असमर्थ थीं। 

जुआं खेलना और शराब पीने पर है पाबंदी 

बता दें कि सुमात्रा आइलैंड में जुआं खेलना, शराब पीना और समलैंगिक यौन संबंध बनाना अपराध माना जाता है। यह दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में एकमात्र प्रांत है, जहां इस्लामी कानून लागू है। सोमवार को सजा पाने वाले 12 लोगों को पिछले साल राजधानी बांदा आचेह के एक होटल पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। चार लोगों को सात-सात कोड़े मारे गए। इन पर दूसरे के साथ संबंध बनाने का आरोप था। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी 17 से 25 बार कोड़े मारे गए। इन पर शादी से इतर संबंध बनाने का आरोप था। 

सार्वजनिक सजा से पहले सभी ने कई महीनों तक जेल में भी सेवा की 

शरिया अधिकारी ने कुछ महिलाओं पर कोड़े बरसाए जिसके बाद वह दर्द से करहाते हुए रोने लगी। इस दौरान वहां मौजूद दर्जनों दर्शक और पत्रकार चुपचाप यह नजारा देखते रहे। सजा के वक्‍त कुछ लोग स्‍मार्टफोन और टेबलेट से इसका वीडियो बनाने में व्‍यस्‍त दिखे। स्थानीय ऑफिसर मारवान ने कहा कि यहां सजा के रूप में मारे जाने वाले कोड़े के दर्द से ज्‍यादा जलालत उन्‍हें शर्मिंदगी के कारण होगी। यहां पचास लाख लोग इस्लाम का पालन करते हैं। एच प्रांत में 2001 के बाद इस प्रकार के कानून को मान्‍यता मिली है। दिसंबर में दो लड़कों को कम उम्र की लड़कियों के साथ संबंध बनाने के जुर्म में पकड़े जाने के बाद इन्‍हें 100 थप्पड़ मारे गये थे। 

chat bot
आपका साथी