इंडोनेशिया: ओवर फ्लो हो रहे कुएं में लगी आग, 15 की मौत ; 40 घायल

अवैध कुएं से तेल भर रहे थे लोग, इस दौरान सिगरेट जलाने से लगी आग।

By Arti YadavEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 05:57 PM (IST)
इंडोनेशिया: ओवर फ्लो हो रहे कुएं में लगी आग, 15 की मौत ; 40 घायल
इंडोनेशिया: ओवर फ्लो हो रहे कुएं में लगी आग, 15 की मौत ; 40 घायल

जकार्ता, रायटर। इंडोनेशिया के आसेह प्रांत में बुधवार ओवर फ्लो हो रहे एक कुएं में सिगरेट जलाने से आग लग गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य लोग झुल गए। इसमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब 250 मीटर गहरे कुएं से 70 मीटर ऊंची लपटें उठ रही हैं। दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे हैं। कुआं अवैध तरीके से खोदा गया था। तेल इकट्ठा करने के लिए भीड़ जुटी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक बुधवार तड़के तेल के कुएं में ओवर फ्लो होने लगा था। इसके चलते कई स्थानीय निवासी तेल इकट्ठा करने के लिए वहां पहुंच गए थे। इसी दौरान किसी के सिगरेट जलाने से आग लग गई। आपदा प्रबंधन एजेंसी का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल वाहन तैनात किए गए हैं और लपटों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आसेह प्रांत में तेल के कुओं से अवैध खनन के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।

chat bot
आपका साथी