कोरोना वायरस संक्रमण के खतरा से सबसे पहले सचेत करने वाले डॉक्टर को वुहान ने किया याद, एक साल पहले हुई थी मौत

वर्ष 2019 के अंत में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण का मामला चीन के ही वुहान से सामने आया था। इस संक्रमण के बारे में सार्वजनिक तौर पर बताने वाले वुहान के डॉक्टर की पिछले साल मौत हो गई।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 02:38 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 08:23 AM (IST)
कोरोना वायरस संक्रमण के खतरा से सबसे पहले सचेत करने वाले डॉक्टर को वुहान ने किया याद, एक साल पहले हुई थी मौत
कोरोनावायरस संक्रमण के बारे में पहली बार बताने वाले डॉक्टर को वुहान दे रहा श्रद्धांजलि

 वुहान, रॉयटर्स। चीन के वुहान शहर के निवासी आज उस डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जानकारी दी और लोगों को सचेत किया था। कोविड-19 के कारण हुई उनकी मृत्यु के एक साल बाद वुहान निवासी उन्हें याद कर रहे हैं। महामारी के शुरुआती दिनों में वुहान में नेत्र विशेषज्ञ ली वेनलियांग (Li Wenliang) चर्चा में आए थे जब उन्होंने इस घातक वायरस के बारे में लोगों को सचेत करने की कोशिश  की थी। लेकिन उन्हें पुलिस ने 'अफवाह फैलाने' से रोक दिया था।

34 वर्षीय डॉक्टर की मौत कोविड-19 से 7 फरवरी को हो गई थी। इस घटना के कई दिनों बाद चर्मरोग विशेषज्ञ जोंग नानशन (Zhong Nanshan) ने रॉयटर्स के साथ इंटरव्यू में  डॉक्टर ली के लिए दुख व्यक्त किया और उन्हें चीन का हीरो (hero of China) बताया। लेकिन जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सितंबर में वायरस के विरुद्ध लोगों के संघर्ष में हीरो को सम्मानित किया तब डॉक्टर ली का जिक्र तक नहीं किया। ली के अस्पताल के आस-पास सड़कों पर मौजूद लोगों के मन में दिवंगत डॉक्टर के प्रति श्रद्धा की भावना है। इनका कहना है कि अब यहां  जिंदगी दोबारा सामान्य हो गई है।

वहां के एक 34 वर्षीय डिजाइनर जी फेंगुई ने बताया कि जैसे ही उन्होंने डॉक्टर ली की चेतावनी को सुना वैसे ही मास्क व सैनिटाइजर के साथ खुद को सतर्क कर लिया था जबकि तब तक इस वायरस के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा नहीं जा रहा था। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को अधिक सम्मान मिलना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization,WHO ) की एक टीम वुहान में है। यह टीम वायरस के प्रारंभिक स्टेज के बारे में पता लगाने वहां गई है। ऐसा माना जाता है कि वुहान में ही संक्रमण की शुरुआत हुई थी जिसने दो-तीन महीनों में ही पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया था। यह टीम हुनान सीफूड मार्केट भी गई जहां से वायरस की शुरुआत मानी जा रही है। जिसके कारण अब तक दुनिया भर के 10 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और पूरी दुनिया में 30 लाख के करीब लोगों की मौत हो चुकी है। इसे पिछले साल मार्च में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया था और पूरी दुनिया में लॉकडाउन लग गया था। इसके कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई। 

chat bot
आपका साथी