चीन में दुर्लभ प्रजाति के कछुए की मौत, विश्व में थे सिर्फ चार

दक्षिणी चीन के एक चिडि़याघर में एक दुर्लभ प्रजाति की मादा कछुआ मरी पाई गई है। इसकी मौत के बाद विश्व में बड़े और मुलायम खोल वाले चार कछुओं में से केवल तीन कछुए ही शेष बचे हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sun, 14 Apr 2019 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 07:41 PM (IST)
चीन में दुर्लभ प्रजाति के कछुए की मौत, विश्व में थे सिर्फ चार
चीन में दुर्लभ प्रजाति के कछुए की मौत, विश्व में थे सिर्फ चार
बीजिंग, एपी। दक्षिणी चीन के एक चिडि़याघर में एक दुर्लभ प्रजाति की मादा कछुआ मरी पाई गई है। इसकी मौत के बाद विश्व में बड़े और मुलायम खोल वाले चार कछुओं में से केवल तीन कछुए ही शेष बचे हैं।

सूजो जू में (जहां यह मादा कछुआ रहती थी) वहां एक नर यांग्तजी कछुआ भी रहता है। जबकि दो अन्य कछुए वियतनाम में रहते हैं। इनकी प्रजाति अभी तक पता नहीं चल पाई है। सूजो जू के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर को मादा कछुए की मौत हो गई थी।

एक बयान में स्थानीय सरकार ने कहा कि विशेषज्ञों ने भविष्य में शोध के लिए कछुए के गर्भाशय से ऊतकों को निकाला है। एक स्थानीय दैनिक अखबार ने लिखा है कि मौत से पहले इस कछुए में पांचवीं बार कृत्रिम गर्भाधान किया गया था।

chat bot
आपका साथी