शीत युद्ध का भय दिखाकर US के खिलाफ मोर्चेबाजी में जुटा चीन, यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले वांग यी

अमेरिका-चीन के मध्‍य जबरदस्‍त तनाव के बीच बीजिंग ने यूरोपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने को राजनयिक पहल शुरू कर दी है। पांच देशों की यात्रा पर निकले चीनी विदेश मंत्री।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Wed, 26 Aug 2020 07:54 AM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2020 07:54 AM (IST)
शीत युद्ध का भय दिखाकर US के खिलाफ मोर्चेबाजी में जुटा चीन, यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले वांग यी
शीत युद्ध का भय दिखाकर US के खिलाफ मोर्चेबाजी में जुटा चीन, यूरोपीय देशों की यात्रा पर निकले वांग यी

रोम/ बीजिंग, एजेंसी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपनी यूरोपीय देशों की यात्रा के दौरान कहा कि वह दुनिया को एक और शीत युद्ध में नहीं धकेलना चाहता है। अमेरिका और चीन के मध्‍य जबरदस्‍त तनाव के बीच बीजिंग ने यूरोपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए राजनयिक पहल शुरू कर दी है। चीनी विदेश मंत्री की इस यात्रा को इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच चीन के विदेश मंत्री मंगलवार को इटली की यात्रा पर रवाना हुए। वह इटली के अतिरिक्‍त नीदरलैंड, नॉर्वे, फ्रांस और जर्मनी भी जाएंगे। कोरोनोवायरस प्रकोप की शुरुआत के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। 

chat bot
आपका साथी