शंघाई में जल्द खोला जाएगा डिज्नीलैंड थीम पार्क, विजिटर्स को एडवांस में करनी होगी बुकिंग

शंघाई में स्थित डिज्नीलैंड थीम पार्क जो कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिया गया था। उसे एक बार फिर से खोला जा रहा है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Wed, 06 May 2020 01:22 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2020 01:22 PM (IST)
शंघाई में जल्द खोला जाएगा डिज्नीलैंड थीम पार्क, विजिटर्स को एडवांस में करनी होगी बुकिंग
शंघाई में जल्द खोला जाएगा डिज्नीलैंड थीम पार्क, विजिटर्स को एडवांस में करनी होगी बुकिंग

शंघाई, एपी। शंघाई में डिज्नीलैंड थीम पार्क को फिर से खोलने की तैयारी की जा रही है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस पार्ट में 11 से लोग एक बार फिर प्रवेश कर सकते हैं। कंपनी ने कहा कि शुरुआत में केवल सीमित लोगों की ही उपस्थिति की अनुमति होगी, और विजिटर्स को एडवांस में टिकट बुक करने के साथ सबसे पहले आरक्षण करने की आवश्यकता होगी। कंपनी ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि  पार्क में मौजूद रेस्तरां में, सवारी और अन्य सुविधाओं के शारारिक दूरी का पालन करते हुए लाइन में बनाए रखना होगा। 

गर्म मौसम और नए वायरस के मामलों के साथ, शून्य के करीब आने के कारण, चीन लगातार बीजिंग के ग्रेट वॉल और फॉरबिडन सिटी प्राचीन महल परिसर जैसे पार्कों, संग्रहालयों और पर्यटन स्थलों को फिर से खोल रहा है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते चीन ने 70 दिनों तक देश में लॉकडाउन लागू रखा इसके बाद जब देश में स्थिति धीरे-धीरे काबू में आई और संक्रमण के नए मामले सामने आना बंद हो गए तब लॉकडाउन को उठाया गया। सबसे पहले लोगों को सामान्य जीवन की तरफ भेजने के लिए दफ्तरों को खोला गया। 

गौरतलब है कि चीन में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एप का सहारा लिया गया। ये एप लोगों को स्वास्थ्य सबंधित जानकारी देता है। चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला पिछले साल दिसंबर में सामने आया था। इसके बाद चीन का वुहान शहर कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ था। चीन में इस संक्रमण ने करीब 80 हजार से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते ये वायरस बाकी देशों में फैलना शुरु हो गया और अब दुनियाभर के करीब 33 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि जब तक इसकी वैक्सीन नही बन जाती तब तक लोगों को शारारिक दूरी जैसी गतिविधियों का पालन करना होगा। 

chat bot
आपका साथी