Coronavirus: चीन के वुहान में लोकल बस सेवा शुरू, अन्य प्रदेशों में भी खोले गए रास्ते

Coronavirus लोकल ट्रांस्पोर्ट अथॉरिटी ने हुबेई में 36 बस रूट खोल दिए गए हैं वहीं अन्य राज्यों में भी बस सेवा धीरे-धीरे शुरू की जा रही है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 29 Mar 2020 11:48 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2020 11:48 AM (IST)
Coronavirus: चीन के वुहान में लोकल बस सेवा शुरू, अन्य प्रदेशों में भी खोले गए रास्ते
Coronavirus: चीन के वुहान में लोकल बस सेवा शुरू, अन्य प्रदेशों में भी खोले गए रास्ते

वुहान, आइएएनएस। कोरोना वायरस से जूझ रहे वुहान में करीब दो महीने बाद कुछ बस रूट खोल दिए गए हैं। बता दें कि वुहान में काफी लंबे समय से कोरोना का कहर जारी है जिसके चलते यहां पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। अब यहां स्थिति थोड़ी कंट्रोल में आने के बाद ट्रांस्पोर्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक लोकल ट्रांस्पोर्ट अथॉरिटी ने हुबेई में 36 बस रूट खोल दिए हैं, वहीं अन्य राज्यों में भी बस सेवा धीरे-धीरे शुरू की जा रही है।

बताया जा रहा है कि इंफेक्श से बचने के लिए बसों में यात्रा करने वाले लोगों को मास्क और स्केन हेल्थ कोड पहनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शनिवार से वुहान में सबवे, रेलवे स्टेशन खोल दिए गए हैं। वहीं चीन के सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन हुबई में 29 मार्च से डोमेस्टिक फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रहा है हालांकि वुहान के तियानहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सेवाएं अभी बाधित हैं। CAAC ने कहा कि वुहान एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक फ्लाइट्स की सेवा 8 अप्रैल से फिर से शुरू कर दी जाएंगी।

इसके साथ ही वुहान में COVID-19 का खतरा हाई लेवल से मीडियम लेवल पर आ गया है। इस सबके बीच हेल्थ अथॉरिटीज का कहना है कि रविवार को वुहान और हुबेई के किसी भी इलाके में कोरोना वायरस का भी पॉजीटिव केस सामने नहीं आया है। मामलों की कमी के कारण, अधिकारियों ने पिछले हफ्ते घोषणा की कि दो महीने के लॉकडाउन के बाद 8 अप्रैल से वुहान में यात्रा प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। इससे पहले 23 जनवरी को, वुहान के भीतर महामारी को खत्म करने के प्रयास में अभूतपूर्व यातायात प्रतिबंधों की घोषणा की गई थी, इस दौरान यहां शहर के सार्वजनिक परिवहन और सभी आउटबाउंड उड़ानों और ट्रेनों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद इसी तरह के प्रतिबंध हुबेई के अन्य इलाकों में भी लगा दिए गए थे। रविवार तक चीन में 82,057 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है वहीं 3,304 मौतें रिकॉर्ड की गई हैं।

chat bot
आपका साथी