चीन ने जापानियों को फिर से वीजा देना किया शुरू, जापान के प्रतिबंधों के विरोध में ड्रैगन ने वीजा पर लगाई थी रोक

चीन के यात्रियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाने के पीछे जापान ने तर्क दिया था कि चीन में आवाजाही प्रतिबंध हटाए जाने के बाद कोरोनो संक्रमण तेजी से बढ़े है और चीन से मिलने वाले COVID-19 आंकड़े पर्याप्त नहीं थे।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 29 Jan 2023 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 29 Jan 2023 06:36 PM (IST)
चीन ने जापानियों को फिर से वीजा देना किया शुरू, जापान के प्रतिबंधों के विरोध में ड्रैगन ने वीजा पर लगाई थी रोक
जनवरी की शुरुआत में चीन ने दक्षिण कोरिया के लिए भी वीजा जारी करना बंद कर दिया था।

टोक्यो, एपी। चीन ने जापान के यात्रियों के लिए फिर से वीजा देना शुरू कर दिया है। चीन में कोविड-19 मामले बढ़ने के बाद जापान ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त परीक्षण सहित कई सख्त प्रतिबंध लगाए थे। इन प्रतिबंधों के विरोध में चीन ने 10 जनवरी से जापान से आने वाले यात्रियों को नया वीजा देने बंद कर दिया था। अब वीजा रोकने के लगभग तीन सप्ताह बाद चीन जापानी यात्रियों को फिर से वीजा देना शुरू करेगा।

चीनी दूतावास की वेबसाइट पर इस निर्णय की जानकारी दी गई है। चीन के यात्रियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जाने के पीछे जापान ने तर्क दिया था कि चीन में आवाजाही प्रतिबंध हटाए जाने के बाद कोरोनो संक्रमण तेजी से बढ़े है और चीन से मिलने वाले COVID-19 आंकड़े पर्याप्त नहीं थे।

जापान ने चीनी यात्रियों पर लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध

जापान ने अक्टूबर से पर्यटकों को देश आने की अनुमति दी। यात्री हवाई अड्डों पर परीक्षण के बजाय मात्र टीकाकरण प्रमाण से ही देश में प्रवेश कर सकते हैं। 30 दिसंबर को जापान ने चीन से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी कर दिया कि वे कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने के साथ-साथ जापान पहुंचकर अतिरिक्त परीक्षण करवाएं।

जनवरी की शुरुआत में चीन ने दक्षिण कोरिया के लिए भी वीजा जारी करना बंद कर दिया था क्योंकि दक्षिण कोरिया ने भी चीनी यात्रियों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए हैं। दक्षिण कोरिया ने चीनी यात्रियों पर प्रतिबंध जारी रखने की बात कही है।

मई में मास्क हटाएगा जापान

दूसरी तरफ जापान में भी संक्रमणों का ताजा उछाल कम हो रहा है। देश में प्रतिदिन सामने आने वाले कोरोना मामले जनवरी की शुरुआत के उच्चतम स्तर के पांचवें हिस्से तक रह गए हैं। जापान सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की कि मई से देश में मास्क पहनने से राहत दी जाएगी।

यह भी पढ़ें - सभी शेयरों पर लागू हुई T+1 सेटलमेंट व्यवस्था, सौदे के एक दिन के भीतर खाते में आ जाएंगे पैसे

यह भी पढ़ें - Fact Check : पीएम मोदी के बागेश्‍वर धाम जाने की बात झूठी, वायरल पोस्‍ट में नहीं है सच्‍चाई

chat bot
आपका साथी