चीन ने श्रीलंका को दिया 2050 करोड़ रुपये की मदद का प्रस्ताव

सिरीसेन ने कहा, 'हाल में अस्पताल के उद्घाटन समारोह की तारीख तय करने के संबंध में चीन के राजदूत मुझसे मिलने आए थे।'

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 06:27 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 06:27 PM (IST)
चीन ने श्रीलंका को दिया 2050 करोड़ रुपये की मदद का प्रस्ताव
चीन ने श्रीलंका को दिया 2050 करोड़ रुपये की मदद का प्रस्ताव

कोलंबो, रायटर। श्रीलंका पर अपना प्रभाव बढ़ाने की जुगत में चीन ने उसे बिना शर्त 29.5 करोड़ डॉलर (करीब 2050 करोड़ रुपये) देने की पेशकश की है। यह जानकारी खुद श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरीसेन ने चीन की मदद से बने किडनी अस्पताल के उद्घाटन समारोह के मौके पर दी। यह अस्पताल राजधानी कोलंबो से 230 किलोमीटर दूर स्थित सिरीसेन के संसदीय क्षेत्र पोलोन्नारुवा शहर में बना है।

सिरीसेन ने कहा, 'हाल में अस्पताल के उद्घाटन समारोह की तारीख तय करने के संबंध में चीन के राजदूत मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका को 29.5 करोड़ डॉलर की मदद देने की पेशकश की है। जिसे श्रीलंका अपनी इच्छानुसार किसी भी योजना पर खर्च कर सकता है।'

उल्लेखनीय है कि मदद की यह पेशकश ऐसे समय पर की गई है, जब आम चुनाव में चीनी कंपनी से मदद लेने के लिए पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की बड़ी आलोचना हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 के आम चुनाव में चीनी कंपनी ने राजपक्षे को 72 लाख डॉलर दिए थे। हालांकि राजपक्षे वह चुनाव हार गए थे।

chat bot
आपका साथी