चीन में इस बार पड़ी इतनी भयंकर गर्मी, टूट गया कई दशकों का रिकॉर्ड

मौसम विभाग ने करीब 55 स्टेशनों से रिकॉर्ड किए गए तापमानों के विश्लेषण के बाद इसकी जानकारी दी।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 08:19 AM (IST)
चीन में इस बार पड़ी इतनी भयंकर गर्मी, टूट गया कई दशकों का रिकॉर्ड
चीन में इस बार पड़ी इतनी भयंकर गर्मी, टूट गया कई दशकों का रिकॉर्ड
बीजिंग [प्रेट्र]। चीन में इस साल गर्मियों ने पिछले लगभग छह दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1961 के बाद पहली बार देश का औसतन तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। मौसम विभाग ने करीब 55 स्टेशनों से रिकॉर्ड किए गए तापमानों के विश्लेषण के बाद इसकी जानकारी दी।

सामान्य सालों की तुलना में इस साल जून से 26 अगस्त तक का औसतन तापमान करीब एक डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा है। आपातकाल राहत और नागरिक सेवा विभाग के निदेशक जांग जुकियांग ने कहा, 'देश के ज्यादातर भागों में इस साल की गर्मियों में तापमान अधिक रिकॉर्ड किया गया।

जिलिन, लायोनिंग, इनर मंगोलिया, सिचुआन, हुबेई व शानडांग प्रांत में तापमान सबसे अधिक रहा।' अगस्त में चीन का राष्ट्रीय औसत तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य सालों से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। विशेषज्ञों को आशंका है कि यांगतेज नदी के आसपास के क्षेत्रों में तापमान बढ़ने के कारण फसल को नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी