लाओस में चीनी पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत

लाओस में चीनी पर्यटकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई।

By TaniskEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 10:26 AM (IST)
लाओस में चीनी पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत
लाओस में चीनी पर्यटकों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत

बीजिंग, एपी। दक्षिण पूर्वी एशयाई देश लाओस में चीनी पर्यटकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। चीनी मीडिया ने इसकी जानकारी दी है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुासार इस बस में 43 चीनी पर्यटकों के अलावा एक चीनी पर्यटक सहायक, एक गाइड समेत लाओस के तीन नागरिक सवार थे। इनमें से 13 की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ब्रेक फेल हो सकता है दुर्घटना का कारण
जानकारी अनुसार बस लाओस की राजधानी विनतिएन और उत्तरी लुआंग प्रबांग शहर के बीच सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना संभवतः बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। बस के मलबे से 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें और इजाफा देखने को मिल सकती है। 

चीनी सेना की मेडिकल टीम ने सहायता के लिए उड़ान भरी
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार इस दुर्घटना में घायल हुए कुछ लोगों का लुआंग प्रबांग के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य अपने होटल में आराम कर रहे हैं। लाओस में पहले से मौजूद एक चीनी सेना की मेडिकल टीम ने भी सहायता के लिए लुआंग प्रबांग के लिए उड़ान भरी है। जल्द ही लाओस में  चीनी दूतावास के अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे।

लाओस में दुर्घटनाएं काफी आम
लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और म्यांमार में यातायात दुर्घटनाएं काफी आम हैं। इन देशों में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर काफी लापरवाही देखने को मिलती है। इस वजह से यहां सुरक्षा नियमों में काफी छेड़खानी देखने को मिलती है। जून से अक्टूबर तक मानसून के मौसम में भारी बारिश से ग्रामीण सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन जाती है। लाओस में हाल के वर्षों में पर्यटन में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान यहां चीनी पर्यटकों की संख्या में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

chat bot
आपका साथी