सीमा मसले पर अजीत डोभाल ने की चीन के विदेश मंत्री के साथ वार्ता

अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच 21वें दौर की सीमा वार्ता चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के दुजिआंग्यान शहर में हुई। इस वार्ता के लिए दोनों विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 24 Nov 2018 06:00 PM (IST) Updated:Sat, 24 Nov 2018 06:00 PM (IST)
सीमा मसले पर अजीत डोभाल ने की चीन के विदेश मंत्री के साथ वार्ता
सीमा मसले पर अजीत डोभाल ने की चीन के विदेश मंत्री के साथ वार्ता

बीजिंग, प्रेट्र। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार को सीमा वार्ता हुई। दोनों ने सीमा विवाद के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई पहली अनौपचारिक वार्ता के बाद द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति पर भी चर्चा की। मोदी और शी के बीच गत अप्रैल में चीन के वुहान शहर में यह वार्ता हुई थी।

अधिकारियों के अनुसार, डोभाल और यी के बीच 21वें दौर की सीमा वार्ता चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के दुजिआंग्यान शहर में हुई। इस वार्ता के लिए दोनों विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। इस वार्ता में यी वांग ने पहली बार हिस्सा लिया। उन्हें इस साल के शुरू में स्टेट काउंसलर यांग जिची की जगह नियुक्त किया गया था।

चीनी सरकार में स्टेट काउंसलर का दर्जा विदेश मंत्री से ऊंचा होता है। गत 21 नवंबर को सीमा वार्ता की घोषणा करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग कहा था, 'हमने वार्ता के जरिये मतभेदों को दूर किया है। सीमा इलाकों में स्थिरता बनाए रखी है। 'भारत और चीन के बीच पिछली सीमा वार्ता नई दिल्ली में हुई थी। यह वार्ता डोकलाम गतिरोध के बाद हुई थी। डोकलाम में दोनों देशों की सेनाएं 73 दिनों तक आमने-सामने थीं।

दोनों देशों में हो चुकी है रक्षा वार्ता 
भारत और चीन के शीर्ष अधिकारियों के बीच इसी महीने की 13 तारीख को बीजिंग में नौवीं सालाना रक्षा और सुरक्षा वार्ता हुई थी। डोकलाम गतिरोध के बाद यह पहली रक्षा वार्ता थी। इसमें दोनों पक्षों में रक्षा आदान-प्रदान और विविध स्तर की वार्ताओं को बढ़ावा देने पर सहमति बनी थी।

chat bot
आपका साथी