चीन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 10 पूर्व सैनिक गिरफ्तार

चीन में दो महीने पहले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 10 पूर्व सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 05:08 PM (IST)
चीन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 10 पूर्व सैनिक गिरफ्तार
चीन में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 10 पूर्व सैनिक गिरफ्तार

बीजिंग, रायटर। चीन में दो महीने पहले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 10 पूर्व सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। यह प्रदर्शन पूर्व सैनिकों ने पेंशन और सेवानिवृत्ति से जुड़े अन्य लाभ नहीं मिलने से उपजे असंतोष के चलते किया था।

सरकारी चैनल के मुताबिक, शैंडोंग प्रांत में चार से सात अक्टूबर तक प्रदर्शन हुआ था। इसमें चीन के अलग-अलग हिस्सों से करीब 300 लोग शामिल हुए थे। सरकार ने इस प्रदर्शन को गैरकानूनी करार दिया था। जन सुरक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर में बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई थी। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए थे।

चीन में पेंशन व अन्य भत्तों को लेकर पूर्व सैनिकों में लंबे समय से असंतोष व्याप्त है। पिछले साल सैकड़ों पूर्व सैन्यकर्मियों ने बीजिंग में दो दिन तक प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनों और पूर्व सैनिकों की मांग को देखते हुए चीन की सरकार ने उचित कदम उठाने का वादा किया है।

इस साल चीन में इन मामलों पर विचार के लिए मंत्रालय भी गठित किया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2015 में कहा था 2017 के आखिर तक सेना में 3,00,000 सैनिकों की कटौती की जाएगी। सरकार का कहना है कि कटौती का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी