6 दिन तक पेड़ पर लटकी कार में फंसी रही महिला, खोला तो उड़ गए सबके होश

एक महिला कार दुर्घटना में 6 दिन तक कार में फंसी रही। उसे बचाने के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था।

By Arti YadavEdited By: Publish:Thu, 01 Nov 2018 01:55 PM (IST) Updated:Thu, 01 Nov 2018 02:20 PM (IST)
6 दिन तक पेड़ पर लटकी कार में फंसी रही महिला, खोला तो उड़ गए सबके होश
6 दिन तक पेड़ पर लटकी कार में फंसी रही महिला, खोला तो उड़ गए सबके होश

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक सड़क हादसे ने सबके होश उड़ा दिए। एक महिला कार दुर्घटना में 6 दिन तक कार में फंसी रही। अमेरिका के एरिज़ोना राज्य में महिला हाईवे पर कार से जा रही थी। इस दौरान उसकी कार दुर्घटना की शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से हवा में उड़ती हुई हाईवे के किनारे लगे पेड़ों में फंस गयी। एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि 12 अक्टूबर को एक 53 वर्षीय महिला फीनिक्स के उत्तर में 80 किमी दूर विकनबर्ग के पास राष्ट्रीय मार्ग संख्या 60 पर यात्रा कर रही थी। उस वक्त हाईवे पर कोई मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से किसी को भी दुर्घटना के बारे में पता नहीं चल पाया। महिला को कोई मदद नहीं मिला पाई थी।

एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के कर्मचारियों को यह महिला दुर्घटना के 6 दिन बाद मिली। 18 अक्टूबर को एरिजोना हाईवे के मैंटेनेंस क्रू घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें रेलिंग टूटी नजर आई और फेंस भी बुरी तरह टूटा था। इसके बाद उन्हें पास ही पेड़ पर फंसी हुई कार दिखाई पड़ी जब कार में हलचल देखी तो सभी हैरान रह गए। कार को खोलकर देखा तो महिला प्यासी कार में गंभीर चोट के साथ पड़ी हुई थी। महिला बहुत कमज़ोर थी और वो पूरी तरह से डीहाइड्रेटेड थी।

महिला ने बताया की कार दुर्घटना के बाद वो कई दिन तक पेड़ पर अपनी कार में फंसी रही। उन्होंने कार से उतरकर रोड तक जाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो बुरी तरह चोटिल थीं, जिसकी वजह से वो बाहर नहीं निकल सकी। बाद में महिला को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल ले जाया गया। स्टेटमेंट में बताया गया कि काफी मेहनत के बाद महिला की जान को बचा लिया गया है।

chat bot
आपका साथी