लुइसियाना को ट्रंप ने दी आपात सहायता, मार्को के बाद तूफान लाउरा के आने की संंभावना

राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने लुइसियाना में आपात स्थिति के बारे में बताते हुए मदद का ऐलान किया है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 08:55 AM (IST)
लुइसियाना को ट्रंप ने दी आपात सहायता, मार्को के बाद तूफान लाउरा के आने की संंभावना
लुइसियाना को ट्रंप ने दी आपात सहायता, मार्को के बाद तूफान लाउरा के आने की संंभावना

वाशिंगटन, एएनआइ। लुइसियाना में एक के बाद एक चक्रवाती तूफान के कारण स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने लुइसियाना ( Louisiana) के लिए आपात सहायता की मंजूरी दी है। स्थानीय समयानुसार, रविवार को व्हाइट हाउस ( White House) ने इसके लिए सहमति दी है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ' राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने लुइसियाना में आपात स्थिति के बारे में बताते हुए मदद का ऐलान किया है।

जनता से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने को लेकर अपील की है। उन्होंने कहा, 'जुलाई में हमने देशव्यापी कैंपेन लांच किया था। इसमें संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों से प्लाज्मा को डोनेट करने के लिए कहा गया। तब से सप्ताह में प्लाज्मा डोनेशन दोगुना हो गया और आज फिर मैं सभी अमेरिकी नागरिकों से निवेदन करता हूं कि जो स्वस्थ हो चुके हैं वे अपना प्लाज्मा डोनेट करें।' 

एक के बाद एक तूफान

दरअसल, 22 अगस्त को लुइसियाना में आए ट्रॉपिकल तूफान मार्को (Marco) की वजह से हालात काफी खराब है। इसके कारण यहां लैंड फॉल की भी पूरी संभावना है। स्पूतनिक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने कहा कि दोनों तूफानों के कारण यहां का जनजीवन अस्त व्यस्त है। तबाही के हालात बन गए हैं। रविवार को ट्रॉपिकल तूफान मार्को (Marco) कैटेगरी-1 (Category 1) का बताया गया और सोमवार को इसके कारण भूस्खलन की उम्मीद जताई गई। वहीं 48 घंटे बाद कैटेगरी- 3 का चक्रवाती तूफान लाउरा (Laura) के आने की भी संभावना जताई गई है। इसके कारण भी लैंड फॉल हो सकता है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ( Greg Abbott) ने रविवार को 23 देशों के लिए राज्य आपदा के तौर पर घोषणा की।

chat bot
आपका साथी