Pennsylvania home explosion: अमेरिका के पेंसिलवेनिया में घर में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत; दो लापता

Pennsylvania Home Explosion अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक घर में जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया है। इस धमाके में घर में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग लापता भी हुए हैं।

By Manish NegiEdited By: Publish:Fri, 27 May 2022 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 27 May 2022 02:18 PM (IST)
Pennsylvania home explosion:  अमेरिका के पेंसिलवेनिया में घर में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत; दो लापता
पेंसिलवेनिया में घर में जोरदार धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पॉट्सटाउन, (अमेरिका), एपी। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात आठ बजे अचानक धमाका हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। धमाके की सूचना मिलते ही वहां पुलिस और राहत व बचावकर्मी पहुंच गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब तक धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि अब तक पॉट्सटाउन बोरो के पुलिस विभाग की ओर से मामले में किसी तरह का बयान आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। 

जोरदार धमाके में चार की मौतें, दो अस्पताल में भर्ती और दो लापता 

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में एक घर में जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दो लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। ये शक्तिशाली धमाका पेंसिलवेनिया के उत्तर पश्चिम उपनगर में हुआ है।  पॉट्सटाउन बोरो के प्रबंधक जस्टिन केलर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा बीती रात रात 8 बजे के बाद हुआ। डब्लूपीवीआई-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया के उत्तर-पश्चिम में लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) की दूरी पर पॉटस्टाउन में ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धमाके की वजह का पता नहीं

विस्फोट किस कारण से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। यह जानकारी स्थानीय अधिकारी जस्टिन एम केलर ने दी। उन्होंने बताया कि बाद वहां कई पीड़ितों को मेडिकल केयर की जरूरत थी। चार मौतों के अलावा दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी