अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वांरटीन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया ने दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 08:27 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 01:40 AM (IST)
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वांरटीन
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन पाए गए कोरोना पॉजिटिव, घर में हुए क्वांरटीन

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओ ब्रायन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और वह अबतक इस संक्रमण की चपेट में आने वाले शीर्षतम अधिकारी हो गए हैं। इस स्थिति से परिचित दो लोगों ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने इस बात की पुष्टि की कि ओ ब्रायन को हल्के लक्षण हैं और वह सेल्फ आइसोलेशन में रह रहे हैं और सुरक्षित स्थान से काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, 'राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को संक्रमण की चपेट में आने का खतरा नहीं है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम बेरोक-टोक चल रहा है।'यह खबर सबसे पहले ब्लमूबर्ग न्यूज ने दी थी जिसने कहा था कि एक पारिवारिक कार्यक्रम के बाद ओ ब्रायन इस वायरस की चपेट में आ गए। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के प्रेस सचिव का निजी कर्मी पहले संक्रमित पाया गया था। 

हालांकि पॉलिटिको ने कहा कि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वह कैसे संक्रमित हुए हैं और ट्रंप सहित कितने लोगों के संपर्क में आए हैं। इससे पहले ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और ब्राजील के राष्‍ट्रपति जेयर बोल्सोनारो भी कोरेाना पॉजिटिव घोषित किए जा चुके हैं।

US National Security Advisor Robert O'Brien tests positive for COVID-19: US media

(file pic) pic.twitter.com/5dYNkekOFk

— ANI (@ANI) July 27, 2020

ज्ञात हो कि दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए। वहीं छह लाख 43 हजार लोगों की मौत हो गई। अमेरिका इससे सबसे ज्यादा 44 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 46 हजार लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारत में 14 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। रूस में अभी तक आठ लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है और 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका, ब्राजील भारत और रूस के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका प्रभावित हुआ है। यहां अभी तक चार लाख 34 हजार मामले सामने आ गए हैं और 6300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

chat bot
आपका साथी