69 साल बाद एयर इंडिया की वापसी, टाटा ग्रुप को USIBC ने ट्वीट कर दी बधाई

USIBC ने एयर इंडिया को वापस हासिल करने के लिए टाटा ग्रुप को बधाई दिया है। टाटा ने एयर इंडिया के टेकओवर की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर गुरुवार को पूरी कर ली। अब एयर इंडिया 27 जनवरी 2022 से पूरी तरह से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 07:06 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 07:21 AM (IST)
69 साल बाद एयर इंडिया की वापसी,  टाटा ग्रुप को USIBC ने ट्वीट कर दी बधाई
एयर इंडिया की वापसी पर टाटा ग्रुप को अमेरिका के कार्पोेरेट जगत ने दी बधाई

वाशिंगटन, प्रेट्र। शीर्ष अमेरिकी कार्पोरेट निकाय  यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) ने एयर इंडिया एयरलाइंस को हासिल करने के लिए टाटा ग्रुप को बधाई दी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के एसेट मोनेटाइजेशन प्रोग्राम की सराहना की है। काउंसिल ने ट्वीट कर टाटा ग्रुप को इस उपलब्धि की बधाई दी। 

Congrats to Tata Group on the homecoming of #AirIndia!

USIBC commends the Government of India's successful asset monetization program and looks forward to greater connectivity and opportunity in the U.S.-India economic corridor https://t.co/PrjND1gmmj

— U.S.-India Business Council (@USIBC) January 27, 2022

USIBC ने कहा कि अमेरिका-भारत इकोनामिक कोरिडोर में बेहतर कनेक्टिविटी व मौकों को लेकर आशान्वित है। साथ ही यूएस इंडिया स्ट्रैटजिक एंड पार्टनरशिप फोरम के प्रेसिडेंट मुकेश अघि (Mukesh Aghi) ने टाटा कंपनी के लिए इस क्षण को मील का पत्थर बताया है। उन्होंने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N. Chandrasekaran) को शुभकामनाएं भी दीं।

टाटा ग्रुप ने गुरुवार को एयर इंडिया पर दोबारा अधिकार हासिल कर लिया। टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया के टेकओवर की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर गुरुवार को पूरी कर ली। अब एयर इंडिया 27 जनवरी 2022 से पूरी तरह से टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस बात की पुष्टि की। एयर इंडिया की 69 साल बाद घर वापसी हुई है। बता दें कि एयर इंडिया को टाटा समूह ने ही शुरू किया था और अब 65 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद एक बार फिर एयर इंडिया वापस टाटा समूह के पास है।

JRD टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइंस की स्थापना की थी। दूसरे विश्वयुद्ध के समय विमान सेवाएं रोक दी गई थीं। दोबारा विमान सेवा बहाल होने के बाद 29 जुलाई 1946 को टाटा एयरलाइंस का नाम बदलकर उसका नाम एयर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया। आजादी के बाद 1947 में एयर इंडिया की 49 फीसद भागीदारी सरकार ने ले ली थी। 1953 में इसका राष्ट्रीयकरण हो गया।

chat bot
आपका साथी