संयुक्त राष्ट्र ने भारत में हुई बारिश से तबाही पर दुख जताया, कहा- हरसंभव मदद के लिए तैयार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वे हरसंभव मदद के लिए तैयार है। अधिकारियों के साथ काम करेंगे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 01 Oct 2019 10:39 AM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 11:10 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में हुई बारिश से तबाही पर दुख जताया, कहा- हरसंभव मदद के लिए तैयार
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में हुई बारिश से तबाही पर दुख जताया, कहा- हरसंभव मदद के लिए तैयार

वॉशिंगटन, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने भारत में भारी बारिश से मची तबाही पर दुख प्रकट किया है। जारी किए गए एक बयान में कहा गया, 'भारी बारिश से पैदा हुई स्थिति खराब है, जान गंवाने वाले लोगों के लिए दुख है। लोगों का कोई ठिकाना नहीं रहा और तो और उनके घर, दुकान सब ले डूबी बाढ़।' इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वे हरसंभव मदद के लिए तैयार है। अधिकारियों के साथ काम करेंगे। 

लगभग पीछे कुछ दिनों से हो रही बारिश ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। देश के कई इलाकों में बाढ जैसे हालात हैं। भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। इन दिनों सबसे ज्यादा यूपी-बिहार में बारिश के कारण लोग परेशान है, ना सिर्फ परेशान यहां करीब सवा सौ से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ गई हैं।

यूपी-बिहार के लोगों को सबसे ज्यादा बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। यहां मानो जैसे जलसैलाब आ गया हो। घरों में पानी भर गया है। कई-कई दिनों तक लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। हालांकि, मौसम साफ होने की वजह से अब उनका रेस्क्यू किया जा रहा है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह से अब तक उत्तर प्रदेश में 111 और बिहार में 28 लोगों की मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी