गर्भवती महिलाओं के लिए ई- सिगरेट पीना खतरनाक

शोधकर्ताओं ने मेंढक के भ्रूण और स्तनधारियों की तंत्रिका से जुड़ी कोशिकाओं को ई सिगरेट में सांसों से लिए जाने वाले वाष्प के संपर्क में लाया।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Mon, 20 Nov 2017 11:07 AM (IST) Updated:Mon, 20 Nov 2017 11:07 AM (IST)
गर्भवती महिलाओं के लिए ई- सिगरेट पीना खतरनाक
गर्भवती महिलाओं के लिए ई- सिगरेट पीना खतरनाक

अमेरिका (प्रेट्र)। इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट(ई-सिगरेट) भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। एक अध्ययन के अनुसार अगर गर्भवती महिलाएं ई सिगरेट का सेवन करती हैं तो यह उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के चेहरे को विकृत कर सकता है।

शोधकर्ताओं ने मेंढक के भ्रूण और स्तनधारियों की तंत्रिका से जुड़ी कोशिकाओं को ई सिगरेट में सांसों से लिए जाने वाले वाष्प के संपर्क में लाया। इसके परिणाम ने चौंका दिया। पाया गया कि ई सिगरेट में प्रयोग होने वाले रसायन बच्चों में जन्मजात विकृति ला सकते हैं।

वर्जीनिया कॉमनवेल्थ विवि, अमेरिका के एमेंडा डिकिंसन ने बताया कि स्तनधारियों की तंत्रिका कोशिकाएं भ्रूण के चेहरे के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें : नासा ने छोड़ा अगली पीढ़ी का मौसम उपग्रह

chat bot
आपका साथी