Research News: व्यायाम से बनता है एक खास रक्त अणु जो शरीर के लिए है फायदेमंद, शोध का दावा

Research News about Blood Molecule चूहे पर किए गए इस शोध का निष्कर्ष नेचर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इससे भूख व व्यायाम से जुड़ी शारीरिक प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 04:47 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 04:47 PM (IST)
Research News: व्यायाम से बनता है एक खास रक्त अणु जो शरीर के लिए है फायदेमंद, शोध का दावा
व्याायाम से बनता है एक खास रक्त अणु जो शरीर के लिए है फायदेमंद, शोध का दावा

वाशिंगटन, एएनआइ। व्यायाम, योग, शारीरिक परिश्रम पर इन दिनों काफी जोर दिया जा रहा है। लगभग हर बीमारी के ईलाज में डाक्टरों द्वारा दवाएं तो दी जाती ही हैं साथ ही व्यायाम को लेकर विशेष सलाह दी जाती है। इस क्रम में अमेरिका के बायलर कालेज आफ मेडिसिन, स्टैनफोर्ड स्कूल आफ मेडिसिन व संबद्ध संस्थानों के विज्ञानियों ने एक शोध किया। इसमें रक्त अणु का पता लगाने का दावा किया है। इनका कहना है इन रक्त अणुओं का निर्माण व्यायाम के दौरान होता है। साथ ही शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे  भूख घटाने के साथ-साथ मोटापा में भी कमी की जा सकती है। 

चूहे पर किया गया शोध

चूहे पर किए गए इस शोध का निष्कर्ष नेचर नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इससे भूख व व्यायाम से जुड़ी शारीरिक प्रक्रियाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिल सकती है। अमेरिका के बायलर कालेज आफ मेडिसिन में शिशु पोषण, आणविक व कोशिका जीव विज्ञान के प्रोफेसर तथा अध्ययन के सह लेखक डा. योंग जू के अनुसार, 'यह साबित हो चुका है कि नियमित व्यायाम से वजन घटाने, भूख को नियंत्रित करने तथा उपापचय को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। खासकर, जिनका वजन ज्यादा हो अथवा जो मोटापे का शिकार हों।'

आण्विक स्तर पर व्यायाम किस तरह करता है काम

शोध करने में शामिल फोर्ड स्कूल आफ मेडिसिन में पैथोलाजी के सहायक प्रोफेसर जोनाथन लांग ने बताया, 'हम यह समझना चाहते थे कि व्यायाम आणविक स्तर पर किस प्रकार काम करता है और हमारे शरीर को लाभ प्रदान करने में सक्षम होता है।' शोधकर्ताओं ने चूहे को ट्रेडमिल पर दौड़ाने के बाद उसके ब्लड प्लाज्मा कंपाउंड का विस्तृत विश्लेषण किया। इस दौरान पाया गया कि चूहे में सबसे ज्यादा माडिफायड अमीनो एसिड पैदा हुआ, जिसे लैक-फे के नाम से जाना जाता है। यह भूख को 50 प्रतिशत तक कम करते हुए वजन घटाने में मदद करता है। 

chat bot
आपका साथी