परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर चर्चा के लिए तैयार उत्‍तर कोरिया: अमेरिका

इस माह के अंत तक अमेरिका व कोरिया के प्रमुखों के मुलाकात की संभावना है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 10:19 AM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 10:19 AM (IST)
परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर चर्चा के लिए तैयार उत्‍तर कोरिया: अमेरिका
परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर चर्चा के लिए तैयार उत्‍तर कोरिया: अमेरिका
style="text-align: justify;">वाशिंगटन (एएनआई)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रविवार को जानकारी दी कि उत्‍तर कोरिया उनके साथ परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर चर्चा के लिए तैयार है।

प्रशासन अधिकारियों के हवाले से वाशिंगटन पोस्‍ट ने बताया, ‘अमेरिका ने पुष्‍टि किया है कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्‍त्रीकरण पर किम जोंग उन वार्ता के लिए तैयार हैं।‘ एक माह पहले दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने घोषणा किया था कि तानाशाह किम जोंग उन ने राष्‍ट्रपति ट्रंप से मिलने की इच्‍छा जताई है।

इस माह के अंत तक इस मीटिंग के होने की संभावना है। प्‍योंगयांग की ओर से इस मीटिंग के बारे में कोई बयान नहीं आया है। अपने बीजिंग दौरे के दौरान भी किम ने इस बारे में कुछ नहीं कहा। 

chat bot
आपका साथी