अमेरिका में मस्जिद जलाने की कोशिश, न्यूजीलैंड हमले के जिक्र वाला नोट मिला

सैन डियागो से 48 किलोमीटर दूर स्थित एस्कांडिडो शहर की मस्जिद में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन मस्जिद के बाहरी हिस्से को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 05:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 06:28 PM (IST)
अमेरिका में मस्जिद जलाने की कोशिश, न्यूजीलैंड हमले के जिक्र वाला नोट मिला
अमेरिका में मस्जिद जलाने की कोशिश, न्यूजीलैंड हमले के जिक्र वाला नोट मिला
कैलिफोर्निया, एपी। अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया की एक मस्जिद को जलाने की कोशिश की गई। मस्जिद के पार्किग क्षेत्र से एक नोट मिला है जिसमें न्यूजीलैंड में हाल में दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी का जिक्र था। इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी। इस नोट को लेकर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय में दहशत है। पुलिस इस मामले को घृणा अपराध मानकर जांच कर रही है।

सैन डियागो से 48 किलोमीटर दूर स्थित एस्कांडिडो शहर की मस्जिद में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन मस्जिद के बाहरी हिस्से को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आग लगने के वक्त मस्जिद में सात लोग मौजूद थे। दमकल कर्मियों के आने से पहले ही उन्होंने आग पर काबू पा लिया था।

क्षेत्रीय इस्लामिक सेंटर के सदस्य यूसुफ मिलर ने कहा, 'कोई मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही किसी धार्मिक स्थल को जलाने की सोच सकता है। उसने ऐसा करने के साथ न्यूजीलैंड की घटना का जिक्र कर सारी हदें पार कर दीं।'

chat bot
आपका साथी