पर्सेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा, प्रक्षेपण 20 जुलाई तक टला

पर्सेवेरेंस रोवर 1025 किलोग्राम का रोबोटिक वैज्ञानिक है। यह मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 13 Jun 2020 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jun 2020 08:06 PM (IST)
पर्सेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा, प्रक्षेपण 20 जुलाई तक टला
पर्सेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा, प्रक्षेपण 20 जुलाई तक टला

वाशिंगटन, आइएएनएस। नासा ने मार्स रोवर पर्सेवेरेंस का प्रक्षेपण 20 जुलाई तक टाल दिया है। टीम ने तय किया कि भूमि प्रणाली उपकरण से जुड़े एक मुद्दे को दुरुस्त करने के लिए उसे अतिरिक्त समय की जरूरत है। इसके बाद ही प्रक्षेपण टालने का फैसला लिया गया।

एटलस वी रॉकेट से 20 जुलाई को मार्स रोवर पर्सेवेरेंस का प्रक्षेपण किया जाएगा

इससे पहले उसे एटलस वी 541 रॉकेट से 17 जुलाई को भेजा जाना तय था। अब फ्लोरिडा में स्थित केप कैनवेरल वायुसैनिक अड्डे के अंतरिक्ष प्रक्षेपण परिसर-41 से एटलस वी रॉकेट से सोमवार 20 जुलाई को इसका प्रक्षेपण किया जाएगा।

पर्सेवेरेंस रोवर मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा

नासा अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रक्षेपण सुबह 9:15 बजे निर्धारित है। रॉकेट सही है। ट्विटर पर एक यूजर ने देरी का कारण पूछा तो उसके जवाब में यूनाइटेड लांच अलायंस के सीईओ टोरी बर्नो ने कहा है कि एक दोषपूर्ण क्रेन का मुद्दा है। क्रेन को अब दुरुस्त कर दिया गया है। पर्सेवेरेंस रोवर 1,025 किलोग्राम का रोबोटिक वैज्ञानिक है। यह मंगल ग्रह पर सूक्ष्मजीव जीवन के लक्षणों की खोज करेगा। इसके अलावा यह पृथ्वी पर भविष्य में वापसी के लिए नमूने भी जमा करेगा। यह मंगल के जेजेरो क्रेटर पर 18 फरवरी 2021 को लैंड करेगा।

कैथी ल्यूडर्स बनीं हम्यूमन स्पेसफ्लाइट को हेड करने वाली पहली महिला

पिछले महीने स्पेस में प्राइवेट क्रू फ्लाइट को पहुंचाने में कामयाबी हासिल करने वालीं कैथी ल्यूडर्स को ह्यूमन स्पेसफ्लाइट की पहली महिला प्रमुख बनाया गया है. इसकी जानकारी शुक्रवार को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने दी। नासा प्रमुख जिम ब्रिडेंसटाइन ने ट्विटर के जरिए घोषणा करते हुए कहा कि कैथी ल्यूडर्स को नासा के ह्यूमन एक्सप्लोरेशन और ऑपरेशंस मिशन डायक्टोरेट का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है।

नासा 2024 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने के लिए तैयारी में

नासा ने आगे कहा कि कैथी ने कमर्शियल क्रू और कमर्शियल कार्गो दोनों कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक प्रबंधित किया है। HEO का नेतृत्व करने के लिए वो एकदम सही इंसान हैं, क्योंकि हम 2024 में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने के लिए तैयारी में हैं।

chat bot
आपका साथी