भारत, अमेरिका और जापान के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक

तीन देशों- भारत, अमेरिका व जापान के बीच समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर चर्चा की गयी।

By Monika minalEdited By: Publish:Tue, 19 Sep 2017 01:36 PM (IST) Updated:Tue, 19 Sep 2017 01:36 PM (IST)
भारत, अमेरिका और जापान के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक
भारत, अमेरिका और जापान के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक

न्‍यूयार्क (एएनआई)। भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बैठक में समुद्री सुरक्षा, संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर चर्चा हुई। मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मंत्रियों ने नैविगेशन की आजादी, अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों के लिए सम्‍मान और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

उन्‍होंने बताया, ‘समुद्री सुरक्षा संपर्क और प्रसार के मुद्दों पर भारत, अमेरिका और जापान के बीच यह तीसरी त्रिपक्षीय बैठक है।‘

उन्‍होंने बताया, विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज पांच देशों- ट्यूनिशिया, लातविया, दुबई, डेनमार्क और बहरीन के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगी। उन्‍होंने भूटान और बांग्‍लादेश के प्रमुखों को भी बुलाया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इवांका ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (जीईएस) में शामिल होने आ रही इवांका से कई मुद्दों पर बात की। इसमें महिला सशक्तिकरण का मुद्दा प्रमुख था।

New York: EAM Sushma Swaraj met Ivanka Trump, discussed women empowerment #unga pic.twitter.com/0Q9YWkeCRC

— ANI (@ANI) September 18, 2017

कुमार ने बताया कि स्‍वराज दुबई के विदेश मंत्री से मिलीं और भारत में विदेशी निवेश पर चर्चा की। उन्‍होंने आगे बताया कि बहरीन के विदेश मंत्री से मुलाकात में स्‍वराज ने क्षेत्रीय मुद्दों विशेषकर खाड़ी के हालात पर चर्चा की।

रविवार को सात दिनों के लिए न्‍यूयार्क पहुंची सुषमा स्‍वराज संरा महासभा के साथ कई बैठकों में शामिल होंगी। इसमें से पहली बैठक अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिल्लरसन के साथ है। 23 सितंबर को संरा महासभा में संबोधन के साथ सुषमा स्वराज कई अन्‍य द्विपक्षीय बैठक और बहुपक्षीय बैठकों में भी हिस्‍सा लेंगी।

यह भी पढ़ें: चीनी घुसपैठ की तरफ इशारा, सुषमा बोली- हिंद महासागर की सुरक्षा करें सदस्य राष्ट्र

chat bot
आपका साथी