जो बिडेन ने डेविल से की कमला हैरिस की तुलना, इंटरव्यू में किया उनकी खूबियों का बखान

जो बिडेने डेविल से तुलना करते हुए कमला हैरिस की तारीफ की है। अमेरिकी चुनाव से पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कमला की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अनुभवी हैं और डेविल के जैसे ही स्मार्ट है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 12:52 PM (IST)
जो बिडेन ने डेविल से की कमला हैरिस की तुलना, इंटरव्यू में किया उनकी खूबियों का बखान
जो बिडेन ने डेविल से की कमला हैरिस की तुलना, इंटरव्यू में किया उनकी खूबियों का बखान।

हनोई, एपी। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बेहद कम समय रहा गया है। इस बीच जो बिडेन ने कमला हैरिस की तारीफ की है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह डेविल के जैसे स्मार्ट हैं, जिनेक पास रामरोड (ramrod) की तरह रीढ़ है और वह काफी अनुभवी हैं। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कमला की कई खूबियां गिनाई है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो उनका मूल्य है दूसरा वह डेविल के तरह समझदार है। तीसरे नंबर पर वह रामरोड की तरह ब्लैकबोन हैं और नियमों में रहती हैं। पाचंवे नंबर पर उन्हें बड़े राज्य को चलाने का अनुभव है।

कमला हैरिस के जन्मदिन पर दी थी बधाई

बता दें कि इससे पहले कमला हैरिस के जन्मदिन पर जो बिडेन ने मुबारबाद देते हुए कहा था कि कामना की कि वो अपना अगला जन्मदिन व्हाइट हाउस में मनाएं। इस मौके पर बिडेन ने हैरिस के साथ एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें दोनों नेता ताली बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में बिडेन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कमला हैरिस. अगले साल आइसक्रीम के साथ व्हाइट हाउस में आपका जन्मदिन मनाएंगे।' बिडेन अगले महीने अपना 78वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि अगले महीने की तीन तारीख को अमेरिका में चुनाव होने हैं। उससे पहले चुनावी प्रचार खूब जोरों पर है।

बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर कमला हैरिस का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बारिश में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो का एक फोटो खुद कमला ने ट्विटर पर शेयर किया है। बारिश में भीगते हुए वह नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र किसी भी चीज का इंतजार नहीं करता है। फिर चाहे वह बारिश हो या फिर साइन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो को फोलोरिडा रैली का बताया जा रहा है। इस दौरान उन्हें सभी लोग चीयर्स करते हुए भी नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका डांसिंग वीडियो 15 सैंकड है। आधी रात तक उनके इस वीडियो को मिलियन लोग देख चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी