Nobel Prize 2019: चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान, कोशिकाओं पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को सम्मान

Nobel Prize 2019 वैज्ञानिक विलियम कैलीन पीटर रैटक्लिफ और ग्रेग सीमेंज़ा को मेडिसिन क्षेत्र के लिए 2019 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 04:00 PM (IST)
Nobel Prize 2019: चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान, कोशिकाओं पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को सम्मान
Nobel Prize 2019: चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान, कोशिकाओं पर शोध के लिए तीन वैज्ञानिकों को सम्मान

स्टॉकहोम, रायटर। Nobel Prize 2019 मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। अमेरिका के वैज्ञानिक विलियम कैलीन (William Kaelin), ग्रेग सीमेंज़ा (Gregg Semenza) और ब्रिटेन के पीटर रैटक्लिफ (Peter Ratcliffe)  को मेडिसिन क्षेत्र में नोबेल देने का एलान किया गया है। तीनों वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित नोबेल 2019 सम्मान से नवाजा जाएगा।

BREAKING NEWS:

The 2019 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded jointly to William G. Kaelin Jr, Sir Peter J. Ratcliffe and Gregg L. Semenza “for their discoveries of how cells sense and adapt to oxygen availability.” pic.twitter.com/6m2LJclOoL

— The Nobel Prize (@NobelPrize) 7 October 2019

तीनों वैज्ञानिकों को कोशिकाओं में जीवन और ऑक्सीजन को ग्रहण करने की क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

नोबेल असेंबली ने कहा, 'इस साल के नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने जीवन की सबसे आवश्यक प्रक्रियाओं में से एक का पता लगाया है। उन्होंने हमे यह समझने का आधार दिया कि ऑक्सीजन का स्तर सेलुलर चयापचय और शारीरिक कार्यों को कैसे प्रभावित करता है। उनकी खोजों ने एनीमिया, कैंसर और कई अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए नई रणनीतियों पर काम करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद नोबेल सप्ताह शुरू हो गया है। इसके बाद मंगलवार को नोबेल भौतिकी पुरस्कार और अगले दिन रसायन विज्ञान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि गुरुवार को साहित्य के लिए दो नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी