व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन की नई मेहमान है बिल्ली 'Willow'

राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के दौरान ही बाइडन ने कहा था कि व्हाइट हाउस में पालतू पशुओं की वापसी का समय आ गया है। वहीं जिल बाइडन ने संकेत दिया था कि यदि उनके पति राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो वे बिल्ली पालना पसंद करेंगी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 06:42 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 06:45 AM (IST)
व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन की नई मेहमान है  बिल्ली 'Willow'
व्हाइट हाउस में फर्स्ट लेडी जिल बाइडन की नई मेहमान है बिल्ली 'Willow'

 वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व फर्स्ट लेडी जिल बाइडन का पशुओं के प्रति प्रेम चुनाव कैंपेन के दौरान ही सबसे सामने आ गया था। अब वाकई में व्हाइट हाउस में जिल बाइडन ने एक प्यारी सी बिल्ली को बुला लिया है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस पहुंची इस बिल्ली का नाम विलो (Willow) है। हालांकि अभी बिल्ली के नाम और नस्ल की जानकारी नहीं है। फर्स्ट लेडी ने अपने ट्विटर हैंडल से विलो की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। 

Meet Willow!💕 pic.twitter.com/Gl3SnsMnvW— Jill Biden (@FLOTUS) January 28, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के दौरान ही जो बाइडन ने  कहा था कि अब व्हाइट हाउस में पालतू पशुओं की वापसी का समय आ गया है। उसी समय एक इंटरव्यू में जिल बाइडन ने संकेत दिया था कि यदि उनके पति जो बाइडन इस राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो वे बिल्ली पालना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा था कि वे  घर में जानवर रखना पसंद करतीं है।बता दें कि  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल में किसी पालतू जानवर को नहीं रखा। 

विलो व्हाइट हाउस में पहली बिल्ली नहीं है इससे पहले भी कई बिल्लियों का यहां आवभगत हुआ है। बताया जाता है कि अब्राहम लिंकन को बिल्लियों से लगाव था और उनके विदेश मंत्री ने उन्हें दो बिल्लियां भेंट की थीं। इससे पहले जान एफ कैनेडी, जेराल्ड फोर्ड, जिमी कार्टर के परिजनों ने भी बिल्ली पाली थी। बिल क्लिंटन की पालतू बिल्ली का नाम साक्स थी। वहीं जार्ज बुश ने अपनी बिल्ली का नाम इंडिया उर्फ विली रखा था। नाम को लेकर भारत में काफी विरोध भी हुआ था। साल 2004 में केरल में प्रदर्शनकारियों ने बिल्ली का नाम इंडिया रखने पर आपत्ति जताई और बुश का पुतला जलाया गया।

chat bot
आपका साथी