भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन को मिला पुलित्जर पुरस्कार, देखें इस बार की पूरी लिस्ट

Pulitzer Prize 2021 Full List द अटलांटिक वेबसाइट के पत्रकार एड योंग को कोरोना महामारी के बारे में नई जानकारियां और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग (एक्सप्लेनट्री रिपोर्टिंग) का पुरस्कार दिया गया है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:11 PM (IST)
भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन को मिला पुलित्जर पुरस्कार, देखें इस बार की पूरी लिस्ट
भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन की फाइल फोटो

वाशिंगटन, रॉयटर्स। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने 105 वें पुलित्जर पुरस्कारों का एलान कर दिया। यह एलान 12 जून 2021 को किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह अहम पुरस्कार है। साल 2021 के पुरस्कारों को अप्रैल में घोषित किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसकी तारीख को आगे बढ़ा दी गई थी। बता दे कि इन पुरस्कारों को 22 श्रेणियों में दिया जाता है। इस पुरस्कार को पाने वालों में भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार मेघा राजगोपालन भी शामिल हैं। व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए यह पुरस्कार अटलांटिक बेवसाइट के एड योंग और रॉयटर की टीम एंड्रयू चुंग, लॉरेंस हर्ले, एंड्रिया जानुटा, जैमी डोडेल और जैकी बॉट्स को दिया गया।

जानिए किन्हें मिला यह पुरस्कार

द अटलांटिक वेबसाइट के पत्रकार एड योंग को कोरोना महामारी के बारे में नई जानकारियां और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग (एक्सप्लेनट्री रिपोर्टिंग) का पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा यह पुरस्कार रॉयटर की टीम एंड्रयू चुंग, लॉरेंस हर्ले, एंड्रिया जानुटा, जैमी डोडेल और जैकी बॉट्स को एक विस्तृत रिपोर्ट के लिए दिया गया। जिसमें इन सभी पत्रकारों ने अमेरिकी संघीय अदालत के मामलों का एक विस्तृत विश्लेषण किया। जिसमें आरोपी पर अत्यधिक बल प्रयोग के बावजूद पुलिस वाले जवाब देने से बच जाते हैं। अदालत के अनुसार अगर पुलिस विवश होकर अत्यधिक बल का प्रयोग करती है तो ऐसे मामलों पर उनकी कोई जवाबदेही नहीं होगी। अदालत के इस कानून से पुलिस को जवाबदेह ठहराना कठिन हो गया है। लेकिन रायटर्स की टीम ने अपने रिपोर्ट के माध्यम से यह बताया कि पुलिस वाले किस तरह आरोपी के साथ ज्यादतियां करने के बावजूद सजा पाने से बच जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग में भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन, एलिसन किलिंग और बजफीड न्यूज, न्यूयॉर्क के क्रिस्टो बुशचेक को पुरस्कार दिया गया। पिछले साल अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड का मामला पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना रहा। श्वेत पुलिस अधिकारी द्वारा जॉर्ज फ्लॉयड की निर्मम हत्या का वीडियो बनाने वाली 18 साल की डारनेला फ्रेजियर को विशेष सम्मान दिया गया।

पुलित्जर पुरस्कार का इतिहास

पत्रकारिता के क्षेत्र में यह अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है। जिसकी शुरूआत 1917 में जोसेफ पुलित्जर के नाम पर हुई है। इसे न्यूयॉर्क शहर के कोलंबिया विश्वविघालय द्वारा संचालित किया जाता है। पुलित्जर पुरस्कार को 22 श्रेणियों में दिया जाता है। तथा प्रत्येक विजेता को 15000 अमेरिकी डॉलर की नगद धनराशि प्रदान किया जाता है। सार्वजनिक सेवा श्रेणी में विजेता को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।

chat bot
आपका साथी