अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोपित सैकड़ों पादरियों के नाम सार्वजनिक

ब्रूकलिन शहर के कैथोलिक सूबे ने यौन उत्पीड़न के आरोपित 100 से ज्यादा पादरियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 08:28 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 08:28 PM (IST)
अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोपित सैकड़ों पादरियों के नाम सार्वजनिक
अमेरिका में यौन उत्पीड़न के आरोपित सैकड़ों पादरियों के नाम सार्वजनिक

द न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। अमेरिका में यौन शोषण के आरोपित पादरियों के नाम सार्वजनिक होने का सिलसिला जारी है। अब ब्रूकलिन शहर के कैथोलिक सूबे ने यौन उत्पीड़न के आरोपित 100 से ज्यादा पादरियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। इन पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप है।

यह सूबा अमेरिका के सबसे बड़े कैथोलिक सूबों में से है। चर्च के मुताबिक इसकी सीमा में 15 लाख कैथोलिक आते हैं। इसका विस्तार न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन से क्वींस तक है। हाल में कुछ अन्य शहरों के बिशप ने भी आरोपित पादरियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। अब तक करीब 500 नाम सामने आ चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, इनमें उन पादरियों के नाम शामिल किए गए हैं, जिन पर पिछले कुछ वर्षो में यौन शोषण के आरोप लगे हैं। इनमें से कई पादरी ऐसे भी हैं, जो सूबे के पड़ोसी क्षेत्रों में भी कार्यरत रहे हैं। ब्रूकलिन के बिशप निकोलस डीमार्जियो ने कहा, 'हमें पता है कि इस सूची के जारी होने से पीड़ितों को राहत मिलेगी। उन्हें जो कष्ट हुए, उसके लिए मैं दुखी हूं। मैं स्वयं कई पीड़ितों से मिला हूं, जिन्होंने इस संबंध में बहुत कुछ बताया है। वे सब जानना चाहते हैं कि इन मामलों में क्या कार्रवाई हुई है। यह सूची उन्हें राहत देगी।'

अमेरिका में हाल में कई बिशप ने इसी तरह का कदम उठाते हुए यौन शोषण के आरोपित पादरियों के नाम सार्वजनिक किए हैं। बुधवार को न्यूजर्सी के पांच कैथोलिक सूबों के बिशप ने करीब 200 आरोपित पादरियों के नाम जारी किए थे। पिछले महीने उत्तरपूर्वी अमेरिकी प्रांत जेसूट में भी ऐसे 50 पादरियों के नाम सामने आए थे। टेक्सास के 15 कैथोलिक समुदायों में से करीब सभी के बिशप ने हाल में ऐसे पादरियों के नाम सार्वजनिक किए हैं।

chat bot
आपका साथी