Global Coronavirus: दुनियाभर में एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले, पांच लाख 47 हजार लोगों की मौत

कोरोना वायरस (COVID-19) की मार पूरे विश्व में जारी है। दुनियाभर में कोरोना के अब एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं और पांच लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 07:59 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 07:59 AM (IST)
Global Coronavirus: दुनियाभर में एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले, पांच लाख 47 हजार लोगों की मौत
Global Coronavirus: दुनियाभर में एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले, पांच लाख 47 हजार लोगों की मौत

वाशिंगटन, रायटर्स। कोरोना वायरस (COVID-19) की मार पूरे विश्व में जारी है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार दुनियाभर में कोरोना के अब एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा मामले हो गए हैं। पिछले सात महीने में कोरोना से पांच लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार प्रतिवर्ष गंभीर इन्फ्लूएंजा बीमारियों के जितने मामले सामने आते उससे तीन गुना ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश जहां लॉकडाउन में ढील दे रहे हैं, जबकि  चीन और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में फिर से मामले सामने आने के बाद वायरस को काबू में रखने के लिए फिर से शटडाउन लागू कर चुके हैं।

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार पहला मामला चीन में  पिछले साल दिसंबर में सामने आया था और दुनियाभर में इसके 60 लाख मामले 149 दिन में हुए, लेकिन इसके बाद केवल 39 दिन में यह आंकड़ा दोगुना हो गया। यानी एक करोड़ 20 लाख मामले हो गए हैं। वायरस से अब तक 546,000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। दुनिया भर में इन्फ्लूएंजा से सालभर में लगभग इतनी मौतें होती हैं।

अमेरिका में 30 लाख से ज्यादा मामले 

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार कोरोना से पहली मौत चीन के वुहान में 10 जनवरी को हुई थी। इसके बाद यूरोप और अमेरिका में काफी तेजी से मामले बढ़े और लोगों की मौत हुई। अमेरिका में 3 जुलाई  को 56,818 नए  मामले सामने आए थे। इसी दौरान दुनियाभर में एक करोड़ 11 लाख मामले हुए। अमेरिका में अब तक 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। दुनियाभर में कोरोना से यहां सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और लोगों की मौत हुई है।  

ब्राजील में रोजाना 20,000 से 50,000 नए मामले सामने आ रहे

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार महामारी की गंभीरता को कम आंकने के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। देश में 1 जुलाई से रोजाना 20,000 से 50,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में एक लाख 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 68 हजार लोगों की मौत हो गई है। 

chat bot
आपका साथी