रूस से संपर्क की क्या ट्रंप को थी जानकारी

एक सूत्र ने क्लोविस को चुनाव प्रचार विदेश नीति के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपाउलॉस के बाद दूसरा नकाब बताया है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Nov 2017 02:52 PM (IST) Updated:Sat, 11 Nov 2017 02:52 PM (IST)
रूस से संपर्क की क्या ट्रंप को थी जानकारी
रूस से संपर्क की क्या ट्रंप को थी जानकारी

वाशिंगटन, रायटर : पिछले साल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रूस की दखलंदाजी को लेकर चल रही जांच में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी बढ़ती जा रही है। मामले की जांच करने वाली सरकारी वकील रॉबर्ट मूलर की टीम ने ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सह अध्यक्ष सैम क्लोविस से पूछताछ की है। पूछताछ का मकसद यह पता लगाना है कि ट्रंप या उनके शीर्ष सहयोगी को रूस से संपर्क की जानकारी थी या नहीं।

सूत्रों के मुताबिक, सवाल यही था कि किसने इस बातचीत की मंजूरी दी या इसके लिए निर्देश दिया। शुक्रवार को ह्वाइट हाउस ने इस संबंध में क्लोविस से हुई पूछताछ पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। अक्टूबर के अंत में मूलर जांच में क्लोविस ने ग्रैंड जूरी के समक्ष बयान दर्ज कराया था। वह सीनेट की खुफिया समिति के साथ भी सहयोग कर रहे हैं। समिति भी इस मामले की अलग जांच कर रही है।

एक सूत्र ने क्लोविस को चुनाव प्रचार विदेश नीति के पूर्व सलाहकार जॉर्ज पापाडोपाउलॉस के बाद दूसरा नकाब बताया है। पापाडोपाउलॉस ने 2016 के चुनाव प्रचार में रूस के साथ अपने संपर्क को लेकर एफबीआइ से झूठ बोलने का गुनाह स्वीकार किया था।

इसके बाद ह्वाइट हाउस और ट्रंप के पूर्व चुनाव प्रचार अभियान के अधिकारियों ने कहा कि अभियान में पापाडोपाउलॉस और क्लोविस की मामूली भूमिका थी। मूलर और सीनेट की जांच में क्लोविस द्वारा बनाई गई प्रचार अभियान की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समिति पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें: एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन में ट्रम्प और पुतिन में हुई बातचीत

chat bot
आपका साथी