Facebook डाटा लीक कांड के बाद विवादों में आयी कैंब्रिज एनालिटिका हुई दिवालिया!

फेसबुक डाटा लीक मामले में नाम सामने के बाद आलोचना झेल रही ब्रिटिश डाटा और मार्केटिंग कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने दिवालिया होने की घोषणा की है।

By Vikas JangraEdited By: Publish:Fri, 18 May 2018 01:45 PM (IST) Updated:Fri, 18 May 2018 04:19 PM (IST)
Facebook डाटा लीक कांड के बाद विवादों में आयी कैंब्रिज एनालिटिका हुई दिवालिया!
Facebook डाटा लीक कांड के बाद विवादों में आयी कैंब्रिज एनालिटिका हुई दिवालिया!

न्यूयॉर्क (एएफपी)। करोड़ों लोगों का डाटा लीक करने के आरोपों का सामना कर रही ब्रिटिश मार्केटिंग एनालिटिक्स फर्म कैंब्रिज एनालिटिका ने दिवालिया होने की घोषणा की है। फर्म ने स्वैच्छिक रूप अध्याय 7 के तहत न्यूयॉर्क की एक कोर्ट में यह घोषणा की। कैंब्रिज एनालिटिका के वकील के मुताबिक, कंपनी ने मई की शुरुआत में घोषणा कर दी थी कि अब कंपनी अपना काम बंद करने जा रही है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों फेसबुक डाटा लीक मामले में कैंब्रिज एनालिटिका का नाम सामने आया था, जिसके बाद कंपनी पर लोगों का डाटा चोरी करने और बेचने के गंभीर आरोप लगे थे। इस पर कंपनी की हर ओर आलोचना हुई थी। कंपनी ने लंदन में अपने काम को बंद करते हुए माना भी था कि उसे नकारात्मक मीडिया कवरेज के चलते ऐसा करना पड़ रहा है। 

भारत में भी लगे कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप

कैंब्रिज एनालिटिका पर भारत में भी डाटा चोरी और बेचने के आरोप लगे। जिसके बाद भारत सरकार ने नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा। आरोप है कि कैंब्रिज एनालिटिका ने भारत के कुछ राजनीतिक दलों के लिए आंकड़े जुटाए, जिससे कि उन्हें चुनाव जीतने और मतदाताओं को लामबंद करने में मदद मिली। 

फेसबुक ने बदली पॉलिसी

कैंब्रिज एनालिटका पर फेसबुक से लोगों का डाटा हासिल कर उसे बेचने के आरोप लगे हैं। आरोपों के मुताबिक कैंब्रिज ने बाद में इस डाटा को राजनीतिक दलों को मुहैया कराया ताकि चुनावों में लाभ लिया ज सके। मामला उजागर होने और वैश्विक दबाव बनने के बाद फेसबुक को भी अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने की घोषणा करनी पड़ी ताकि कोई तीसरी कंपनी आसानी से फेसबुक से डाटा हासिल न कर सके। 

chat bot
आपका साथी