एक अंतरिक्ष यात्री ने बेटी की शादी के लिए छोड़ी अंतरिक्ष यात्रा, वीडियो संदेश जारी कर दी सूचना

यात्रा के कमांडर ने अपनी बेटी की शादी के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से इंकार कर दिया है। यात्री का नाम क्रिस फर्गुसन है। क्रिस ऐसे दूसरे यात्री हैं जिन्होंने इस मिशन से खुद को अलग कर लिया है।

By Vinay TiwariEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 05:31 PM (IST) Updated:Thu, 08 Oct 2020 06:50 PM (IST)
एक अंतरिक्ष यात्री ने बेटी की शादी के लिए छोड़ी अंतरिक्ष यात्रा, वीडियो संदेश जारी कर दी सूचना
यात्रा कमांडर क्रिस फर्गुसन ने बेटी की शादी के लिए अंतरिक्ष यात्रा कैंसिल की। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइऩ डेस्क/एपी। अभी तक ऐसा ही देखने को मिलता था कि देश में माता-पिता अपने बेटे-बेटियों के लिए बहुत सारी चीजें कुर्बान कर देते थे जो एक मिसाल बन जाता था। मगर अमेरिका में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने ये तय कर दिया है कि दूसरे देशों में भी माता-पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए कुछ भी कुर्बान कर सकते हैं।

ताजा मामला अमेरिका का है। यहां यात्रा के कमांडर ने अपनी बेटी की शादी के लिए अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से इंकार कर दिया है। यात्री का नाम क्रिस फर्गुसन है। क्रिस ऐसे दूसरे यात्री हैं जिन्होंने इस मिशन से खुद को अलग कर लिया है। इससे पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री एरिक बोए ने भी खुद को अंतरिक्ष यात्रा से अलग किया था मगर उनका कारण चिकित्सकीय था। उन्होंने मेडिकल कारणों की वजह से अंतरिक्ष में जाने से मना किया था। बाद में इन दोनों की जगह पर दूसरे यात्रियों को भेजा या था। क्रिस ने ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी करके इसकी जानकारी दी है।

I’m taking on a new mission, one that keeps my feet planted here firmly on Earth and prioritizes my most important crew – my family. I’ll still be working hard with the #Starliner team and the @NASA_Astronauts on our crew. pic.twitter.com/PgdhPqwYQS

— Christopher Ferguson (@Astro_Ferg) October 7, 2020

खराबी की वजह से पहले टाल दी गई थी यात्रा 

बोइंग का स्टारलाइन कैप्सूल पिछले साल दिसंबर में ही उड़ान भरने वाला था लेकिन सॉफ्टवेयर में कुछ दिक्कतों की वजह से इसकी यात्रा टाल दी गई थी। अब यह यात्रा इस साल के आखिर में या फिर अगले साल की शुरुआत में हो सकती है। बोइंग के अंतरिक्ष यात्री क्रिस फर्गुसन ने बुधवार को अपने फैसले का एलान किया। वीडियो संदेश में फर्गुसन ने कहा है कि यह एक मुश्किल फैसला था लेकिन अगला साल मेरे परिवार के लिए बेहद अहम है, इस वजह से ये फैसला लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि उनकी कई प्राथमिकताएं हैं जिन्हें छोड़ने का जोखिम मैं नहीं ले सकता। बोइंग की प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि इनमें एक वजह उनकी बेटी की शादी है। फर्गुसन ने कहा है कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, मैं अगले साल अंतरिक्ष में नहीं जा रहा हूं। इसके साथ ही फर्गुसन ने कहा है कि वे बोइंग के स्टारलाइनर प्रोग्राम के लिए समर्पित हो कर काम करते रहेंगे। 

तीन बार कर चुके अंतरिक्ष यात्रा 

नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री फर्गुसन अब तक तीन बार अंतरिक्ष में जा चुके हैं। 2011 में आखिरी बार वे शटल की उड़ान पर गए थे और तब वे मिशन कमांडर थे। बोइंग के स्टारलाइनर क्रू में उनकी जगह नासा के बच विलमोर को लाया गया है। वे पहले से ही बैकअप यात्री के रूप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। विल्मोर के साथ निकोल मान और माइक फिंके इस यात्रा में शामिल होंगे। माइक फिंके एरिक बोए की जगह लाए गए हैं।

दो से छह महीनें रहेंगे यात्री 

दिसंबर या फिर जनवरी की शुरुआत में बोइंग स्टारलाइनर को बगैर क्रू के यात्रा कराने की तैयारी में है ताकि वह अंतरिक्ष स्टेशन तक इस बार जरूर पहुंच जाए। अगर सब कुछ सही रहा तो विल्मोर, फिंके और मान जून 2021 में अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे। वे पृथ्वी की कक्षा में दो हफ्ते से लेकर छह महीने तक रह सकते हैं।

उधर इसी बीच इलॉन मस्क का स्पेसएक्स इस महीने की आखिर में अपनी दूसरी यात्रा की तैयारी में लगा हुआ है। इसी साल अगस्त में स्पेसएक्स का शटल पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा में नासा के दो यात्रियों को लेकर गया था। नासा अब अंतरिक्ष यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए निजी कंपनियों का सहारा ले रही है। मगर क्रिस के बेटी की शादी की वजह से अंतरिक्ष यात्रा में न जाने की घोषणा से थोड़ा धक्का जरूर लगा है।  

chat bot
आपका साथी