'यह ऐसी चीज नहीं, जिस पर मैं कुछ कहूं'; भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के आरोपों पर टिप्पणी से US का इनकार

अमेरिका ने उन आरोपों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने भारत पर वीजा नवीनीकरण से इनकार करने का आरोप लगाया था। अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को कहा कि देखिए भारत सरकार अपनी वीजा नीति पर बात कर सकती है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिस पर मैं यहां से विचार व्यक्त करूं।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2024 08:46 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 08:46 PM (IST)
'यह ऐसी चीज नहीं, जिस पर मैं कुछ कहूं'; भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार के आरोपों पर टिप्पणी से US का इनकार
अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल (फोटो: @StateDeputySpox)

HighLights

  • नई दिल्ली अपनी वीजा नीति पर खुद बयान दे सकती है: वेदांत पटेल
  • भारत पर वीजा नवीनीकरण से इन्कार का लगाया था आरोप: वेदांत पटेल

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका ने उन आरोपों पर टिप्पणी से इनकार कर दिया है, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने भारत पर वीजा नवीनीकरण से इनकार करने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा कि नई दिल्ली अपनी वीजा नीति के बारे में खुद बयान दे सकती है।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (ABC) की दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख अवनी डायस ने 19 अप्रैल को भारत छोड़ दिया और उन्होंने मंगलवार को दावा किया कि भारत सरकार ने उनकी एक रिपोर्ट को लेकर उन्हें वीजा के विस्तार से इनकार कर दिया। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने गुरुवार को कहा,

देखिए, भारत सरकार अपनी वीजा नीति पर बात कर सकती है। यह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिस पर मैं यहां से विचार व्यक्त करूं।

यह भी पढ़ें: क्या है शेंगन वीजा? यूरोपीय यूनियन ने भारतीय नागरिकों के लिए बदले नियम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

'सही नहीं है अवनी डायस का तर्क'

वहीं, भारतीय सरकारी सूत्रों ने कहा है कि आरोप गलत और भ्रामक है। डायस को पेशेवर कार्यों के दौरान वीजा नियमों का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बावजूद उन्हें आश्वासन दिया गया कि आम चुनावों के कवरेज के लिए उनका वीजा बढ़ाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि उनका पिछला वीजा 20 अप्रैल तक वैध था। अवनी डायस का यह तर्क कि चुनाव कवर करने की अनुमति नहीं दी गई और देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया भी सही नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि डायस ने 18 अप्रैल को वीजा शुल्क का भुगतान किया और उसी दिन वीजा जून के अंत तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, उन्होंने 20 अप्रैल को भारत छोड़ने का फैसला किया। यहां से जाने के समय उनके पास वैध वीजा था और वीजा विस्तार को मंजूरी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: सुनक सरकार ने प्रवासियों को दिया बड़ा झटका, वीजा नियम किए सख्‍त; भारतीयों पर भी पड़ेगा असर

chat bot
आपका साथी