US Prez Polls: भारतीय मूल की निक्की हेली ने कहा- बिडेन के पास असफलताओं के अलावा कुछ नहीं

हेली ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी में आजकल अमेरिका को रंगभेदी देश कहने का चलन है लेकिन यह गलत है। अमेरिका एक रंगभेदी देश नहीं है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 07:47 PM (IST)
US Prez Polls: भारतीय मूल की निक्की हेली ने कहा- बिडेन के पास असफलताओं के अलावा कुछ नहीं
US Prez Polls: भारतीय मूल की निक्की हेली ने कहा- बिडेन के पास असफलताओं के अलावा कुछ नहीं

वाशिंगटन, एजेंसी। रिपब्लिकन पार्टी के पहले दिन के कंवेंशन में भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता निक्की हेली ने अमेरिका के लोगों से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा चुने जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास जहां अपनी सफलताओं का रिकॉर्ड है वहीं बिडेन के पास कमजोरी और असफलताओं के अलावा कुछ नहीं है।

यदि बिडेन और हैरिस ने कमान संभाली तो वे देश को समाजवाद के रास्ते पर ले जाएंगे: निक्की हेली

ईरान और आइएसआइएस के लिए जो बिडेन अच्छे हैं। कम्युनिस्ट चीन के लिए महान हैं। वह हर उस व्यक्ति के लिए भगवान हैं जो अमेरिका को माफी मांगते हुए देखना चाहता है। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप का एक अलग दृष्टिकोण है। वह चीन पर सख्त हैं। उन्होंने आइएसआइएस पर भी जीत हासिल की है। उन्होंने अमेरिकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जो बिडेन और कमला हैरिस ने इस देश की कमान संभाली तो वे देश को समाजवाद के रास्ते पर ले जाएंगे। जबकि यह व्यवस्था दुनिया में हर जगह विफल रही है।

निक्की हेली ने कहा- रंगभेदी देश नहीं है अमेरिका 

निक्की हेली ने अमेरिका को रंगभेदी देश मानने से इन्कार करते हुए अपने भारतीय होने की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मैं एक प्रवासी भारतीय माता-पिता की संतान हूं। वो अमेरिका आकर यहीं बस गए। मेरे पिता पगड़ी पहनते थे और मेरी मां साड़ी। मैं श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच एक सांवली लड़की थी।

हेली ने कहा- हमें कई बार भेदभाव सहना पड़ा, लेकिन मेरे माता-पिता ने दिल में नफरत नहीं रखी

हेली ने कहा कि हमें कई बार तकलीफें और भेदभाव सहना पड़ा, लेकिन मेरे माता-पिता ने अपने दिल में कोई मलाल और नफरत नहीं रखी। कंवेंशन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मेरी मां ने एक सफल बिजनेस खड़ा किया और मेरे पिता ने 30 सालों तक एक कॉलेज में पढ़ाया।

हेली ने कहा- डेमोक्रेटिक पार्टी में अमेरिका को रंगभेदी देश कहने का चलन है

हेली ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी में आजकल अमेरिका को रंगभेदी देश कहने का चलन है, लेकिन यह गलत है। अमेरिका एक रंगभेदी देश नहीं है।

chat bot
आपका साथी