US News: इंडिया-चीन बॉर्डर पर अमेरिका कर रहा है निगरानी, विदेश विभाग ने भारत को बताया प्रमुख साझेदार

अमेरिका ने कहा कि वह भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के संबंध में स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। वेदांत पटेल ने कहा कि हम भारत और चीन सीमा पर संघर्षों के संबंध में स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। फोटो- एएनआई।

By AgencyEdited By: Publish:Fri, 27 Jan 2023 06:47 AM (IST) Updated:Fri, 27 Jan 2023 06:47 AM (IST)
US News: इंडिया-चीन बॉर्डर पर अमेरिका कर रहा है निगरानी, विदेश विभाग ने भारत को बताया प्रमुख साझेदार
भारत और चीन सीमा पर अमेरिका कर रहा है निगरानी। फोटो- एएनआई।

वाशिंगटन, एएनआई। अमेरिका ने गुरुवार को कहा कि वह भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के संबंध में स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, "हम भारत और चीन सीमा पर संघर्षों के संबंध में स्थिति पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हालांकि हमें यह सुनकर खुशी हुई है कि दोनों देश पिछले साल दिसंबर में पीछे हट गए हैं।" पटेल ने नियमित रूप से मीडिया ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भारत और चीन के पीछे हट जाने के कारण अमेरिका राहत महसूस कर रहा है।

भारत रहा है अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार

पटेल ने दोनों देशों के रिश्तों पर बोलते हुए भारत को कई जगहों पर अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार सहयोग, सुरक्षा सहयोग और तकनीकी सहयोग सहित कई क्षेत्रों में भारत अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार रहा है। मालूम हो कि साल 2020 से लगातार दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। अप्रैल 2020 के बाद भारत और चीन सीमा मामले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति पर राजनयिक और सैन्य समेत कई स्तर की वार्ता हुई है।

यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदी की

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा की और घायल हुए सभी लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर कल रात मिसाइलें दागीं है। अमेरिका की ओर से मैं उन सभी लोगों के प्रति सहानुभूति और पूरे यूक्रेन में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें-

Budget 2023: हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी में कमी की मांग, महामारी पूल और डिविडेंड पर टैक्स छूट की उम्मीद

Fact Check: सिनेमा हॉल के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों की पांच साल पुरानी तस्वीर एडिट करके ‘पठान’ से जोड़कर वायरल

chat bot
आपका साथी