रायगंज में बम विस्फोट में एक बालक जख्मी

उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज शहर के रूपाटार इलाके में बम विस्फोट में एक सात वर्षीय बालक घायल हो गया।

By Edited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 07:50 PM (IST)
रायगंज में बम विस्फोट में एक बालक जख्मी
रायगंज में बम विस्फोट में एक बालक जख्मी
संवादसूत्र, रायगंज : शहर के रूपाटार इलाके में बम विस्फोट में एक बालक जख्मी हो गया। घायल बालक का नाम देव वर्मन है। वह सात वर्ष का है। गंभीर स्थिति में उसे रायगंज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बम को गेंद समझ कर दो बच्चे खेल रहे थे। अचानक एक बम फट गया। जिससे देव वर्मन बुरी तरह से घायल हो गया। खबर मिलते ही रायगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस का अनुमान है कि किसी ने वहां बम छीपाकर रखा होगा। इस घटना से इलाके में आतंक का माहौल बना हुआ है।
chat bot
आपका साथी