जोर-शोर से चल रही है छठ पूजा की तैयारी

संवाद सूत्र, कालियागंज : सूर्यपूजा का महापर्व छठ की तैयारी पूरे जिले में जोर-शोर से चल रही ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:48 PM (IST)
जोर-शोर से चल रही है छठ पूजा की तैयारी
जोर-शोर से चल रही है छठ पूजा की तैयारी

संवाद सूत्र, कालियागंज : सूर्यपूजा का महापर्व छठ की तैयारी पूरे जिले में जोर-शोर से चल रही है। हर वर्ष छठ व्रत करने वाले उपासकों की संख्या बढ़ने के कारण सूप, डाला, डगरा आदि की बिक्री बढ़ गयी है। साथ ही साथ कालियागंज शहर के अंतर्गत स्थानीय नगरपालिका की ओर से घाटों की सफाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष कार्तिक पाल स्थानीय श्मशान घाट से सटे श्रीमती नदी की साफ-सफाई का के मद्देनजर नौका द्वारा घाटों की साफ-सफाई का मुआयना कर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशिका दिया। आगे उन्होंने बताया कि कालियागंज में 25 फीसदी हिंदी भाषी छठ पर्व को मनाते है। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। अभी बंगाली, नेपाली, मारवाड़ी, मुस्लामान, विभिन्न संप्रदाय के लोग छठ पूजा मना रहे है। गौरतलब है कि कालियागंज शहर के विभिन्न इलाके में धूमधाम से छठ पूजा मनाया जाता है। लेकिन श्रीमति नदी में भव्य तरीके से छठ पूजा मनाया जाता है। उपासकों को किसी तरह की समस्या न हो, इसे लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 11 नवंबर को नहाय-खाय को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है।

कैप्शन : नौका पर चढ़कर मुआयना करते नगरपालिका अध्यक्ष

chat bot
आपका साथी