भाजपा को बदनाम कर रही है तृणमूल : निशीथ

-भाजपा का एक ही उद्देश्य सबका साथ-सबका विकास -भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील संवाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 09:01 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:18 AM (IST)
भाजपा को बदनाम कर रही है तृणमूल : निशीथ
भाजपा को बदनाम कर रही है तृणमूल : निशीथ

-भाजपा का एक ही उद्देश्य सबका साथ-सबका विकास -भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

संवाद सूत्र, कालियागंज : बंगाल में क्या एनआरसी लागू हुआ है, बेवजह तृणमूल काग्रेस उक्त मुद्दे को तूल देकर जनता को बरगला रही है। भाजपा भारतीय मूलनिवासी के हित में एनआरसी लाना चाहती है। तृणमूल गलत एवं मिथ्या तरीका अपनाकर भाजपा को बदनाम करने में लगी है।

उक्त बातें कूचबिहार के भाजपा सासद निशीथ प्रामाणिक ने कही। उन्होंने कालियागंज विधानसभा उपचुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशी कमल सरकार के समर्थन में शहर के सिमुलतला एवं धनकोल मोड़ इलाके में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के लिए कालियागंज आएं थे।

भाजपा सासद ने कहा की तृणमूल सरकार का ध्यान विकास की ओर नहीं है। ममता सरकार ने जनता का हित नहीं बल्कि शोषण किया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिये एनआरसी को लेकर जनता को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत करें। साथ ही भाजपा की नीतियों और आदशरें से जनता को अवगत कराएं। भाजपा का मुद्दा सबका साथ सबका विकास है।

जनता तृणमूल के शासन से तंग आ चुकी है। वहीं भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील मतदाताओं से की है।

कैप्शन : सभा को संबोधित करते निशीथ प्रामाणिक

chat bot
आपका साथी