चोरी व डकैती की घटना को रोकने के लिए लोग कर रहे पहरेदारी

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर शहर में लगातार बढ़ती चोरी, डकैती व छीनतई की घटना से आम ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jul 2017 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jul 2017 07:22 PM (IST)
चोरी व डकैती की घटना को रोकने के लिए लोग कर रहे पहरेदारी
चोरी व डकैती की घटना को रोकने के लिए लोग कर रहे पहरेदारी

जागरण संवाददाता, उत्तर दिनाजपुर : इस्लामपुर शहर में लगातार बढ़ती चोरी, डकैती व छीनतई की घटना से आम लोग परेशान है। आखिरकार रात के समय अपनी ही जान माल की सुरक्षा के लिए मिलनपल्ली पाड़ा सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। करीब 17 सदस्यों ने मिलकर इस कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि अब प्रत्येक दिन रात के समय दो-दो सदस्य इलाके में पहरेदारी करेंगे। गत शुक्रवार से ही यह कार्य शुरू हो गया है। मिलनपल्ली पाड़ा रक्षा कमेटी के सचिव विक्रम दास ने कहा कि उस इलाके में एक चिकित्सक के घर में डकैती व और अन्य जगहों में इस प्रकार की घटना घट चुकी है। जिससे लोग डरे व सहमे हुए है। वही इस्लामपुर थाना के आईसी सुकुमार घोष ने कहा कि वहां पर पुलिस का गश्त जारी है। अगर इलाके के लोग सहयोग करना चाहते है तो यह स्वागत योग्य है।

chat bot
आपका साथी