दीवार ढहने से मलबे में दबकर छात्रा की मौत

संवाद सूत्र, रायगंज : गत शनिवार को उत्तर दिनाजपुर जिले में आए भीषण तूफान व बारिश में दीवार ढहने से ए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Apr 2017 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2017 08:49 PM (IST)
दीवार ढहने से मलबे में दबकर छात्रा की मौत
दीवार ढहने से मलबे में दबकर छात्रा की मौत

संवाद सूत्र, रायगंज : गत शनिवार को उत्तर दिनाजपुर जिले में आए भीषण तूफान व बारिश में दीवार ढहने से एक छात्रा मलबे में दब गई कर बुरी तरह घायल हो गई थी। रविवार को घायल छात्रा ने दम तोड़ दिया। ज्ञातव्य है कि रायगंज के कमलाबाड़ी अंचल के बमुआ ग्राम में एक घर ढहने से दीवार के नीचे दबकर पिंकी दास 10 बुरी तरह घायल हो गई थी। उसे गंभीर हालत में रायगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। प्रशासन के मुताबिक मामले की छानबीन व उचित पहल शुरू की गई है। इधर, जिला प्रशासन के आदेश से बर्बाद फसलों व टूटे घरों का आकलन शुरू हो गया है। प्रत्येक प्रखंड प्रशासन को आगामी सोमवार तक समीक्षा ब्यौरा सौंपने का निर्देश दिया गया है। ज्ञातव्य है कि तूफान व ओला बारिश से कालियागंज, हेमताबाद, रायगंज, ग्वालपोखर एवं इस्लामपुर ब्लाक के हजारों एकड़ जमीन में लगे भूट्टा, धान व सब्जियां बर्बाद हो गई। साथ ही हजारों घर क्षतिग्रस्त हुए।

chat bot
आपका साथी