श्रद्धा के साथ मनी मां शीतला की पूजा

संवाद सूत्र, कालियागंज : शीतलता व स्नेह की देवी मां शीतला की पूजा सोमवार को विधि, आस्था एवं श्रद्धा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2017 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2017 05:21 PM (IST)
श्रद्धा के साथ मनी मां शीतला की पूजा
श्रद्धा के साथ मनी मां शीतला की पूजा

संवाद सूत्र, कालियागंज : शीतलता व स्नेह की देवी मां शीतला की पूजा सोमवार को विधि, आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कई लोग इसे बासौडा (बसिया)पर्व भी कहते हैं। इस दिन राजस्थानी संप्रदाय के लोग पूरे दिन ठंडा खाना ही खाते हैं। रात को घर में महिलाएं माता की मंगलगीत गाती है। सुबह उठकर परिवार के सदस्य घर में शीतलामाता की पूजा कर शीतला मंदिर जाते है। जहां माता की पूजा अर्चना कर गुड़ के भात, गुलगुल्ला, राबड़ी, बाजरा की रोटी माता को अर्पित करती है। बताया जाता है कि उक्त पूजा से माता की कृपा इस परिवार पर बनी रहती है। वहीं शीतला पूजा को लेकर स्थानीय ठाकुरबाड़ी स्थित शीतला मंदिर में सुबह से ही भीड़ देखी गई, जहां विशेष कर महिलाओं की संख्या अधिक थी।

फोटो

chat bot
आपका साथी